रोहित शर्मा ने ठुकराई मुकेश अंबानी की चाय! हिटमैन के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बीते दिन वानखेड़े स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला गया. इस दौरान मुकेश अंबानी और रोहित शर्मा का एक मजेदार मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप भारत बनाम अमेरिका मैच के दौरान मुकेश अंबानी ने सबको हैरान कर दिया. 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन भारत ने अपना पहला मैच खेला. इस दौरान मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश और परिवार के साथ मैच देखने पहुंचे थे. वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी VIP बॉक्स में आए.
रोहित शर्मा और मुकेश अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंबानी साहब हिटमैन को चाय ऑफर करते हैं, हालांकि रोहित ने चाय लेने से मना कर दिया.
मुकेश अंबानी और रोहित शर्मा का वायरल वीडियो
अंबानी परिवार मुंबई इंडियंस के मालिक हैं, इसलिए रोहित से उनका रिश्ता पुराना और गहरा है. अंबानी दंपति ने स्टेडियम में रोहित का गर्मजोशी से स्वागत किया. हालांकि सबसे मजेदार बात तब हुई जब मुकेश अंबानी ने रोहित को चाय का कप ऑफर किया. रोहित ने मुस्कुराते हुए विनम्रता से मना कर दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने खूब मजाक उड़ाया.
इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियां दे रहे हैं. किसी ने कहा "डाइट सख्त है, 2027 वर्ल्ड कप तक स्नैक्स नहीं, सिर्फ सीमाएं.'' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा "फिटनेस का लेवल 100 है, अंबानी की चाय भी ठुकरा दी." ऐसे ही सोशल मीडिया पर कई मिम्स की बौछार आ गई है.
Mukesh Ambani offered snacks to Rohit Sharma but Rohit rejected it.
— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) February 7, 2026
My man is on a strict diet plan until the 2027 World Cup. 😭 pic.twitter.com/x9EiLf1Xgm
मैच में भारत की शानदार जीत
मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 161 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके. वहीं अमेरिकी टीम 8 विकेट खोकर 132 पर ही सिमट गई. भारत ने 29 रनों से जीत दर्ज की.


