भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025: तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी से होगी एक नई शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से शुरू होगी, जिसकी पहचान अब 'पटौदी ट्रॉफी' से बदलकर नए नाम से होगी. पहली बार इस ऐतिहासिक मुकाबले को नई ट्रॉफी के तहत खेला जाएगा, जिससे एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

आईपीएल 2025 की समाप्ति के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें एक और बड़े मुकाबले पर टिक गई हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है, जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. खास बात यह है कि यह सीरीज एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है, क्योंकि इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे.

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी

लेकिन इस बार की सीरीज को जो सबसे खास बना रहा है, वह है तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी. एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के विजेता को दी जाने वाली ट्रॉफी का नाम भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम पर रखने का फैसला किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस नई ट्रॉफी का अनावरण लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर 20 जून को पहले टेस्ट से पहले किया जा सकता है.

हालांकि, अब तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि ट्रॉफी का नाम जल्द सार्वजनिक किया जाएगा और संभवतः तेंदुलकर और एंडरसन दोनों उस मौके पर मौजूद रहेंगे.

यह भी देखने वाली बात होगी कि क्या यह ट्रॉफी दोनों देशों में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए एक समान रूप से लागू की जाएगी. अब तक इंग्लैंड में होने वाली सीरीज 'पदौदी ट्रॉफी' के लिए और भारत में 'एंथनी डिमेलो ट्रॉफी' के लिए खेली जाती थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, ECB ने पदौदी ट्रॉफी को आगे जारी न रखने का फैसला पहले ही पटौदी परिवार को बता दिया था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag