IND vs IRE: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की गवाह बनी भारतीय टीम, आयरलैंड से देखा नजारा

IND vs IRE: भारत के चंद्रयान 3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. यह देशवासियों के लिए गौरव का पल है. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग का गवाह बने.

Dheeraj Dwivedi

Team India, Chandrayaan-3: भारत के चंद्रयान 3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. यह देशवासियों के लिए गौरव का पल है. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग का गवाह बने. दरअसल, इस समय भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड में है. इस दौरान आयरलैंड में भारतीय क्रिकेट टीम चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग करने की गवाह बनी है.

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह के अलावा टीम के तकरीबन सभी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ नजर आ रहे हैं.

इसरो ने रच दिया इतिहास -

गौरतलब हो कि चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिग के साथ ही भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है. इस तरह भारत चांद पर स्पेसक्राफ्ट पहुंचाने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन की स्पेस एजेंसिया यह कारनामा कर चुकी है.

बता दें कि भारत ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग साउथ पोल पर की है, जबकि चांद पर पहुंचने वाला कोई भी देश चांद के साउथ पोल तक नहीं पहुंच सका है. इस तरह चंद्रयान-3 की लैंडिग भारत के साथ इन देशों के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag