IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लगा बड़ा झटका, टीम का स्टार बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग के पूरे सीजन से बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार चोट के चलते IPL 2023 से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

calender
04 April 2023, 06:52 PM IST

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) का आगाज शानदार जीत के साथ करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। पिछले सीजन (2022) टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल रहे रजत पाटीदार चोट के कारण IPL 2023 से बाहर हो गए हैं।

IPL 2023 से रजत पाटीदार हुए बाहर -

इस बात की जानकारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर दी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने बताया है कि रजत पाटीदार को एड़ी की चोट की वजह से IPL 2023 में नहीं खेल पाएंगे और हम उनके जल्दी स्वस्थ होने की आशा करते हैं। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुताबिक रजत पाटीदार के रिप्लेसमेंट के तौर पर अभी तक किसी भी खिलाड़ी को नहीं चुना गया है।

पिछले सीजन (2022) जमकर चला था रजत का बल्ला -

रजत पाटीदार का बल्ला पिछले सीजन (2022) में जमकर चला था और रजत ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कई मुकाबलों में शानदार जीत दिलाई थी। रजत पाटीदार ने IPL 2022 में खेले गए 8 मुकाबलों में 152.75 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 333 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से एक शतक भी निकला था, जबकि रजत ने 2 अर्धशतक भी लगाए थे।

IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किया है जीत से आगाज -

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने IPL 2023 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से करारी मात दी थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 82 रन बनाए थे और छक्का लगाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी।

वहीं, कप्तान फाफ डू प्लेसिस का बल्ला भी खूब चला था और फाफ ने बेहतरीन 73 रन बनाए थे। बता दें कि बल्लेबाजों के साथ- साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी पहले मुकाबले में बेहद उम्दा रहा था और मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को गुरुवार 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से टक्कर होनी है।

calender
04 April 2023, 06:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो