IPL 2023: लखनऊ से मिली हार के बाद कप्तान शिखर धवन का बड़ा खुलासा, बोले- "हमारी रणनीति उल्टी पड़ गई"...

पंजाब की ओर से अथर्व तायडे और सिकंदर रजा ने लड़ाई लड़ी। अथर्व ने इस बीच IPL में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वहीं सिकंदर रजा ने 36 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। तायडे ने 66 रन की शानदार पारी खेली।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मोहाली में खेले गए IPL 2023 का 38वें मुकाबले को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आसानी से अपने नाम किया। पंजाब किंग्स को 52 रन से शिकस्त देते हुए लखनऊ ने अंक तालिका पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 257 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।

जिसके जवाब में पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में महज 201 रन बनाकर पंजाब किंग्स की पूरी टीम ऑल आउट हो गई। बता दें कि पंजाब किंग्स की ओर से अथर्व तायडे और सिकंदर रजा ने लड़ाई लड़ी, इस बीच अथर्व ने IPL में अपना पहा अर्धशतक भी पूरा किया।

वहीं सिकंदर रजा ने 36 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। अथर्व तायडे ने 66 रन की शानदार पारी खेली। पंजाब किंग्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के फेल होने के बाद मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।

शिखर धवन की रणनीति हुई फेल -

शिखर धवन ने मुकाबला खत्म होने के बाद कहा कि, "हमने कुछ ज्यादा ही रन दे दिए। हम एक बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे थे, इसलिए यह बिल्कुल भी आसान रहने वाला नहीं था। यह निजी तौर पर मेरे लिए एक सीख है। इंपैक्ट प्लेयर का नियम कभी काम आता है कभी नहीं आता, लेकिन जो है यही है। एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में शामिल करने की हमारी रणनीति फेल रही।"

पंजाब किंग्स का बुरा हाल -

आपको बता दें कि इस मुकाबले में कुल 458 रन बने। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 257 रन बनाए, जो IPL के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य रहा। पंजाब किंग्स को इस सीजन मोहाली में खेले गए अपने सारे मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स अंक तालिका में छठे स्थान पर स्थित है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स को बाकी के बचे हुए मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे।

calender
29 April 2023, 10:57 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो