IPL 2023 CSK vs DC: चेन्‍नई और दिल्ली का मुकाबला आज, इस प्लेइंग XI के साथ मैदान में उतर सकती हैं दोनों टीमें

IPL 2023 के 55वां मुकाबला बुधवार 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखने के लिए हर हाल में चेन्नई सुपर किंग्स को मात देनी होगी।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 के 55वां मुकाबला बुधवार 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखने के लिए हर हाल में चेन्नई सुपर किंग्स को मात देनी होगी। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में येलो आर्मी ने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दी थी। वहीं वॉर्नर की सेना ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हराया था।

जीत की राह पर आ चुकी है दिल्ली की टीम -

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले दो मुकाबले शानदार रहे हैं। डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में शीर्ष पर कायम गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हार का स्वाद चखाया है। अगर दिल्ली की बल्लेबाजी की बात करें तो फिल सॉल्ट का बल्ला जमकर बोल रहा है और उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ 45 गेंद का सामना करते हुए 87 रन की तूफानी पारी खेली थी।

वहीं मिचेल मार्श भी लय में वापस लौट चुके हैं। गेंदबाजी में ईशांत शर्मा नई गेंद से कहर बरपाते हुए नजर आए हैं। वहीं स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल रनों पर अंकुश लगाने में कामयाब रहे हैं।

शानदार लय में है चेन्नई की टीम -

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इंजरी के बाद कमबैक करते हुए दीपक चाहर ने आखिरी मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी, तो वहीं तुषार देशपांडे और पथिराना ने भी धारदार गेंदबाजी की थी। स्पिन विभाग में रविंद्र जडेजा और महेश तीक्षणा की जोड़ी बल्लेबाजों को परेशान करने में कामयाब रही है।

बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे चेन्नई को बेहतरीन शुरुआत देने में कामयाब रहे हैं, तो वहीं शिवम दुबे ने भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। निचले क्रम में महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा ने भी खूब रंग जमाया है।

चेन्नई और दिल्ली की संभावित प्लेइंग XI -

चेन्नई सुपर किंग्स -

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, महेश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।

दिल्ली कैपिटल्स -

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, रिली रोसो, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

calender
10 May 2023, 05:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो