IPL 2023 DC vs MI: दिल्‍ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज, इस Playing 11 के साथ उतर सकती है दोनों टीमें

IPL 2023 के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के साथ होगी। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन हार की हैट्रिक लगा चुकी है और टीम को पहली जीत की तलाश है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार 11 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा। दिल्ली इस सीजन हार की हैट्रिक लगा चुकी है और अपने घर में वॉर्नर एंड कंपनी को पहली जीत की तलाश होगी, तो वहीं मुंबई पलटन की निगाहें भी अपनी पहली जीत पर रहेगी।

मुंबई को होगी पहली जीत की तलाश -

बता दें कि पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस इस सीजन (IPL 2023) में अभी तक औंधे मुंह गिरी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों करारी शिकस्त का सामना करने के बाद रोहित की सेना का चेन्नई सुपर किंग्स ने भी काम तमाम किया। स्टार खिलाड़ियों से सजे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम ने अब तक बेहद निराश किया है। कप्तान रोहित शर्मा भी बल्ले से रन बनाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं, तो वहीं सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन भी फैन्स उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं।

जोफ्रा आर्चर ने मिस किया था पिछला मुकाबला -

पहले दोनों ही मुकाबलों में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं, तो वहीं जोफ्रा आर्चर की रफ्तार भी मुंबई इंडियंस के काम नहीं आई। बता दें कि युवा तेज गेंदबाज अरशद खान और जेसन बेहरेनडोर्फ भी टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं रहे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से जोफ्रा आर्चर पिछले मुकाबला नहीं खेले थे और इस मुकाबले के लिए भी आर्चर उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है।

दिल्ली कैपिटल्स लगा चुकी है हार की हैट्रिक -

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की कहानी भी मुंबई इंडियंस या फिर यूं कहें कि उनसे भी ज्यादा खराब रही है। बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ और मनीष पांडे जैसे बल्लेबाज लगातार हर मुकाबले में सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे हैं, तो वहीं कप्तान डेविड वॉर्नर का स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में है। विदेशी बल्लेबाज रिली रोसो और रोवमेन पॉवेल भी अभी तक अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। मिचेल मार्श आखिरी मुकाबले की तरह इस मुकाबले में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

खलील अहमद और एनरिक नॉर्खिया की हुई है खूब कुटाई -

वहीं अगर दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी की बात करें तो वो भी इस सीजन में अभी तक लय से भटके हुए नजर आए हैं। खलील अहमद ने आखिरी मुकाबले में 2 ओवर में 31 रन खर्च किए थे, तो वहीं एनरिक नॉर्खिया ने बिना कोई विकेट हासिल किए 4 ओवर में 44 रन लुटाए थे। स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल का भी जादू नहीं चल पाया है।

दिल्ली और मुंबई की संभावित प्लेइंग 11 -

दिल्ली कैपिटल्स -

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान), रिले रोसौव, ललित यादव, अक्षर पटेल, रोवमेन पॉवेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस -

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अरशद खान, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ।

calender
11 April 2023, 05:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो