IPL 2023 LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर होगी सभी की निगाहें

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से दोनों मुकाबले को लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

हाइलाइट

  • लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से दोनों मुकाबले को लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते है।

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) का तीसरा मुकाबला आज यानी शनिवार 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर संभाल रहे है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व केएल राहुल करते हुए नजर आएंगे।

आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से दोनों मुकाबले को लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते है। ऐसे में दोनों टीम इस सीजन (IPL 2023) के अपने पहले मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेंगी। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं इस मुकाबले में किन 5 खिलाड़ियों पर सभी लोगों की नजर रहने वाली है।

1. केएल राहुल -

सूची में पहले नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का नाम है, राहुल ने IPL के पिछले सीजन (2022) में कमाल का प्रदर्शन किया था। राहुल ने कुल 15 मुकाबले खेलते हुए 51.33 की औसत से कुल 616 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक भी शामिल है। राहुल का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 103 रन का रहा था।

2. डेविड वॉर्नर -

सूची में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर का नाम है, वॉर्नर को ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी गई। आपको बता दें कि पिछले सीजन में डेविड वॉर्नर ने कुल 432 रन बनाए, इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा।

3. मिचेल मार्श -

सूची में तीसरे नंबर पर मिचेल मार्श का नाम है, मार्श ने IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 8 मुकाबले खेलते हुए कुल 251 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे।

4. कुलदीप यादव -

बता दें कि सूची में चौथे नंबर पर कुलदीप यादव का नाम है, कुलदीप ने पिछले सीजन (2022) में दिल्ली कैपिटल्स टीम की ओर से 14 मुकाबले खेलते हुए कुल 419 रन बनाए थे।

5. आवेश खान -

सूची में पांचवें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी आवेश खान का नाम है, आवेश ने पिछले सीजन (2022) में कुल 13 मुकाबले खेलते हुए कुल 416 रन बनाए थे।

calender
01 April 2023, 04:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो