IPL 2023 RCB vs MI: मुंबई इंडियंस के कप्तान पर सस्पेंस बरकरार, अर्जुन तेंदुलकर कर सकते हैं डेब्यू, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2023 के 5वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के घर यानी बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) के 5वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के घर यानी बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की निगाहें इस सीजन का आगाज जीत के साथ करने पर रहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पिछला सीजन रहा था शानदार -

पिछले सीजन (साल 2022) में फाफ डुप्लेसी के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय किया था। टीम का शानदार प्रदर्शन रहा था और इस सीजन भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर काफी संतुलित नजर आ रही है।

विराट कोहली का फॉर्म में लौटना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सबसे बड़ी और अच्छी खबर है। किंग कोहली अगर IPL 2023 में अपने रंग में नजर आए तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का 15 साल से चला आ रहा पहली ट्रॉफी का सपना इस बार पूरा हो सकता है।

जोश हेजलवुड और ग्लेन मैक्सवेल के बिना उतरेगी मैदान में -

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी फाफ डुप्लेसी के साथ फिन एलेन संभाल सकते है। वहीं हमेशा की तरह ही नंबर तीन की पोजीशन विराट कोहली के लिए फिक्स होगी। हालांकि जोश हेजलवुड और ग्लेन मैक्सवेल की सुविधा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले मुकाबले में नहीं मिल पाएगी।

एक बार फिर दिनेश कार्तिक के ऊपर मैच फिनिशर की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की नाव को पार लगाने का जिम्मा मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और इंग्लिश गेंदबाज रीस टॉप्ले के कंधों पर रहेगी।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल -

बता दें कि रोहित शर्मा की टोली पिछले सीजन (2022) में औंधे मुंह गिरी थी और मुंबई इंडियंस ने आखिरी पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था। ऐसे में रोहित शर्मा के नेतृत्व में IPL 2023 में पिछले सीजन को भुलाकर मुंबई इंडियंस इस साल धमाल मचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

वहीं जसप्रीत बुमराह IPL 2023 के पूरे सीजन में उपलब्ध नहीं होंगे, जो मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका है। दूसरी तरफ शुरुआती मुकाबलों में कप्तान रोहित शर्मा भी आराम कर सकते हैं और मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल सकते हैं। हालांकि इस सीजन जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस के लिए अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। वहीं मुंबई इंडियंस की जर्सी में कैमरून ग्रीन पहली बार अपना IPL डेब्यू करते हुए नजर आएंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI -

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर -

फाफ डुप्लेसी (कप्तान), फिन एलेन, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, डेविड विली, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ले, कर्ण शर्मा।

मुंबई इंडियंस -

रोहित शर्मा (कप्तान) कैमरून ग्रीन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, ऋतिक शोकीन, शम्स मुलानी, कुमार कर्तिकेय/पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ।

calender
02 April 2023, 06:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो