IPL 2023 : सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लगा तगड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ इंडियन प्रीमियर लीग के पूरे सीजन से बाहर
IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। सनराइजर्स हैदराबाद को अपना अगला मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को IPL 2023 में जोरदार झटका लगा है। 8.75 करोड़ रुपए की कीमत वाले स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर IPL 2023 से बाहर हो गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने वॉशिंगटन सुंदर के बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
🚨 INJURY UPDATE 🚨
Washington Sundar has been ruled out of the IPL 2023 due to a hamstring injury.
Speedy recovery, Washi 🧡 pic.twitter.com/P82b0d2uY3— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 27, 2023
वॉशिंगटन सुंदर ने IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सात मुकाबले खेले, जिसमें से पांच पारियों में 60 रन बनाए और तीन विकेट अपने नाम किए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का मौजूदा टूर्नामेंट (2023) में प्रदर्शन अब तक ज्यादा प्रभावी नहीं रहा है और वो अंक तालिका में 9वें स्थान पर कायम है।
Goodbyes are really hard 😢
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 27, 2023
We are sure you will bounce back stronger, Washi 🧡🙌 pic.twitter.com/1FYx3Yk4y8
चोट के चलते बाहर हुए वॉशिंगटन सुंदर -
आपको बता दें कि वॉशिंगटन सुंदर का लगातार तीसरा IPL सीजन है, जो चोट की वजह से प्रभावित हुआ। IPL 2021 के UAE चरण में उंगली में चोट की वजह से वॉशिंगटन सुंदर बाहर हो गए थे। सुंदर की किस्मत अच्छी नहीं रही और वो जनवरी 2022 में भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे से भी बाहर रहे क्योंकि वो कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे।
फिर हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से वो वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर रहे। IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने वॉशिंगटन सुंदर से अनुबंध किया। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर गेंदबाजी हाथ में उंगलियों के बीच खून बहने की वजह से चार मुकाबले नहीं खेल पाए थे।
वॉशिंगटन सुंदर को पिछले साल अगस्त महीने में काउंटी मैच के दौरान लंकाशायर के लिए फील्डिंग करते वक्त बाएं कंधे में चोट लगी और आगे चलकर वो जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए।


