IPL 2023: मैदान के बाहर नजर आई सूर्यकुमार यादव की दरियादिली, बना दिया नन्हे फैन का दिन, Viral Video

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वानखेड़े के मैदान में अपने बल्ले से धमाल मचाने के बाद सूर्यकुमार यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सूर्या नन्हे फैन्स के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 में सूर्यकुमार यादव अब अपने पुराने रंग में वापस आ गए हैं। सूर्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वानखेड़े के मैदान में अपने बल्ले से खूब धमाल मचाया और तूफानी अर्धशतक जड़ दिया। बता दें कि 22 गज की पिच पर जमकर धमाल मचाने के बाद मैदान के बाहर सूर्या ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसको देखकर मुंबई के इस बल्लेबाज पर आपको गर्व होगा।

सूर्या ने बच्चों संग की खास मुलाकात -

दरअसल, मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत के बाद सूर्या बैग टांगकर स्टेडियम के बाहर आ रहे थे, उसी समय कुछ नन्हे फैन्स अपने चहेते खिलाड़ी से मिलने के लिए तेजी से दौड़े। बता दें कि सुरक्षाकर्मियों ने उनको रोकने की कोशिश की, मगर सूर्या ने भी अपने फैन्स से मिलने की दिलचस्पी दिखाई। सूर्या ने अपने सभी नन्हे फैन्स के साथ एक- एक करके सेल्फी ली और उनके साथ बातचीत भी करते हुए नजर आए।

सूर्या ने नन्हे फैन को दिया ऑटोग्राफ -

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने अपना ऑटोग्राफ देते हुए एक नन्हे फैन का दिन भी बना दिया। अपने पसंदीदा खिलाड़ी से ऑटोग्राफ मिलने के बाद नन्हा फैन बेहद खुश नजर आया। मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर सूर्यकुमार यादव का वीडियो भी शेयर किया है।

मुंबई इंडियंस की जीत में दिया अहम योगदान -

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े के मैदान पर बल्ले से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जमकर तबाही मचाई। अश्विन की गेंद पर छक्का जड़कर सूर्या ने अपना खाता खोला और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। इस सीजन (IPL 2023) में पहली बार सूर्यकुमार यादव फुल फॉर्म में नजर आए और उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की तूफानी पारी खेली।

बता दें कि टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंद का सामना कर 45 रन कूटे और मुंबई इंडियंस को यादगार जीत दिलाई। वहीं कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला एकबार फिर खामोश रहा और वह सस्ते में आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए।

calender
01 May 2023, 04:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो