IPL 2023 MI vs KKR: विवाद के बाद ऋतिक शौकीन और नितीश राणा को मिली सजा, सूर्यकुमार यादव पर भी लगा भारी जुर्माना

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच IPL 2023 का 22वां मुकाबला विवादों से भरा रहा। मुंबई इंडियंस के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव पर 12 लाख रुपए का भारी भरकम जुर्माना लगा।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 का 22वां मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया, जो कि विवादों से भरा रहा। इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्‍तान नितीश राणा और मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ऋतिक शौकीन के बीच जबर्दस्‍त विवाद हुआ। वहीं वानखेड़े स्‍टेडियम पर पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्‍तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव पर भी 12 लाख रुपए का भरी भरकम जुर्माना लगा।

IPL ने रविवार 16 अप्रैल को मीडिया विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि, "धीमी ओवर गति के अपराध के संबंध में मुंबई इंडियंस का IPL आचार संहिंता का यह पहला अपराध रहा तो कप्‍तान सूर्यकुमार यादव पर 12 लाख रुपए का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है।"

नितीश राणा और ऋतिक शौकीन पर भारी जुर्माना -

बता दें कि कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्‍तान नितीश राणा पर IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) आचार संहिता के उल्‍लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं नितीश राणा ने IPL आचार संहिता के आर्टिकल 2.21 के अंतर्गत लेवल 1 अपराध स्‍वीकार कर लिया है।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ऋतिक शौकीन पर IPL आचार संहिता के उल्‍लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। ऋतिक शौकीन ने IPL आचार संहिता के आर्टिकल 2.25 के अंतर्गत लेवल 1 अपराध स्‍वीकार कर लिया है। बता दें कि IPL आचार संहिता के लेवल 1 उल्‍लंघन में मैच रेफरी का फैसला निर्णायक माना जाता है।

क्‍या हुआ था दोनों के बीच विवाद -

गौरतलब है कि ऋतिक शौकीन की गेंद पर कप्तान नितीश राणा कैच आउट हो गए। आउट होने के बाद नितीश राणा और ऋतिक शौकीन के बीच विवाद हो गया। ऋतिक शौकीन ने नितीश राणा को आउट करने के बाद उनसे कुछ कहा। जिससे कोलकता नाईट राइडर्स के कप्तान भड़क गए और राणा ने भी वापस लौटते हुए गेंदबाज से कुछ कहा।

नितीश राणा और ऋतिक शौकीन दोनों घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की तरफ से खेलते हैं, लेकिन ड्रेसिंग रूम में भी इन दोनों खिलाड़ियों के बीच किसी तरह की कोई बात नहीं होती। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले भी कई बार तीखी बहस हो चुकी थी।

मैच का परिणाम -

IPL 2023 के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकता नाईट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 185 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं मुंबई इंडियंस ने 17.4 ओवर में इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। मुंबई इंडियंस ने 14 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

calender
17 April 2023, 04:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो