KKR vs RR: मैच में किस टीम को मिलेगी जीत? पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड सहित मैच से जुड़ी सारी जानकारी
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच को आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। ऐसी पिच पर बड़े स्कोर वाला मुकाबला होने की पूरी संभावना है।

KKR vs RR Match Preview: चल रहे IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के 28वें मैच के लिए मंच तैयार है। इस मैच में 19 अप्रैल को कोलकाता के प्रसिद्ध ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह ध्यान देने लायक बात है कि राजस्थान रॉयल्स अब तक इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमों में से एक रही है। जबकि, कोलकता इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में है।
पिच रिपोर्ट
आपको बताते चलें कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच को आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। ऐसी पिच पर बड़े स्कोर वाला मुकाबला होने की पूरी संभावना है, और रॉयल्स के बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं, इसलिए उनका टॉप ऑर्डर एक बार फिर अहम साबित हो सकता है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। यहाँ अक्सर हाई-स्कोर वाले मैच देखे गए हैं। इस बार भी कुछ इसी तरह की अपेक्षा होगी। बल्लेबाजी के लिए खास यह पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए भी बेहतर मानी गई है। मुकाबले में पिच का एक अहम रोल भी हो सकता है।
मैच में किस टीम को मिलेगी जीत?
आईपीएल 2026 का सीजन केकेआर के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम अभी तक इस सीजन में एक भी मैच जीतने में सफल नहीं रही है। वहीं दूसरी तरह जबरदस्त लय में चल रही राजस्थान को इस सीजन में अभी तक 5 मैचों में एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
टीम इस समय भी 4 जीत और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है। ऐसे में इस मुकाबले में भी राजस्थान की टीम की जीत की संभावना अधिक है। लेकिन, केकेआर को कम समझना भी गलत होगा। टीम कल के मैच में सभी को सरप्राइज कर सकती है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अभी तक आईपीएल इतिहास में कुल 32 मैच खेले गए हैं। जिसमें से केकेआर को 16 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि राजस्थान भी 14 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही। 2 मुकाबले बारिश के कारण से रद्द भी हुए हैं। यानि की यहाँ तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई देती है।
स्क्वाड
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र और आकाश ब्लेसिंग।
राजस्थान रॉयल्स: रवींद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने और कुलदीप सेन।


