लियोनल मेसी ने अचानक से किया अपने शेड्यूल में बदलाव, अब भारत से आज नहीं होंगे रवाना

फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी एक और दिन भारत में रहेंगे. वे आज की शाम गुजरात में बिताएंगे, जहां उनके स्वागत में खुद रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी जाएंगे.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी का भारत दौरा अभी पूरा नहीं हुआ है. 'Goat India Tour 2025' के अंतिम दिन दिल्ली में कार्यक्रम के बाद, मेस्सी एक दिन और भारत में रुकेंगे. वे गुजरात के वंतारा जाएंगे, जहां उनकी मेजबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी करेंगे. यह खबर फैंस के लिए खुशी की है, क्योंकि मेस्सी का भारत में रहना और लंबा हो गया है.

दिल्ली में शानदार कार्यक्रम

15 दिसंबर को मेस्सी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे. धुंध की वजह से उनका आना थोड़ा देर से हुआ, लेकिन दोपहर में वे स्टेडियम में दाखिल हुए. वहां उनके साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी थे. एक प्रदर्शनी मैच चल रहा था, जिसमें मिनर्वा मेस्सी ऑल स्टार्स ने सेलिब्रिटी टीम को 6-0 से हराया. मेस्सी के आने पर स्टेडियम में जोश की लहर दौड़ गई. 

स्टेडियम पूरी तरह भरा था. हजारों फैंस मेस्सी को लाइव देखने आए थे. उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत किया और नारे लगाए. मेस्सी ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेली और ऑटोग्राफ भी दिए. 

मेस्सी ने फैंस को किया संबोधित 

मेस्सी ने स्टेडियम में मौजूद लोगों से बात की. उन्होंने कहा, “हम इस प्यार को अपने साथ ले जाएंगे. हम जरूर लौटेंगे. उम्मीद है एक दिन मैच खेलने या किसी और मौके पर, लेकिन भारत जरूर आएंगे. बहुत शुक्रिया. भारत में बिताए इन दिनों का प्यार और स्नेह हमारे लिए बहुत खूबसूरत अनुभव था.” यह सुनकर फैंस बहुत खुश हुए. मेस्सी की यह बातें दिखाती हैं कि भारत उन्हें कितना पसंद आया. 

आज भारत नहीं छोड़ेंगे मेस्सी

दिल्ली कार्यक्रम के बाद मेस्सी आज भारत नहीं छोड़ेंगे. वे लुइस सुआरेज के साथ गुजरात के वंतारा जाएंगे. वहां अनंत अंबानी उनकी मेजबानी करेंगे और वे रात वहीं रुकेंगे. पहले योजना थी कि मेस्सी 15 दिसंबर की रात या 16 सुबह चले जाएंगे, लेकिन अब एक रात और भारत में बिताएंगे.

यह दौरा मेस्सी के लिए यादगार रहा. कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के बाद अब गुजरात जाएंगे. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मेस्सी जल्द फिर भारत आएं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag