मुंबई के लिए खुशखबरी! गुजरात के खिलाफ डू और डाय मैच में वापसी करेंगे रोहित शर्मा

चोट से उबरने की पूरी कोशिश करने के बावजूद रोहित शर्मा को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर बैठना पड़ा। हार्दिक पांड्या ने कहा था कि MI के यह दिग्गज खिलाड़ी कम से कम दो मैचों के लिए बाहर रहेंगे।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए नेट्स पर लौट आए हैं। उनकी यह वापसी हैमस्ट्रिंग चोट लगने के बाद हुई है। रोहित को RCB के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लगी थी और चोट की गंभीरता जानने के लिए उनका स्कैन कराया गया था। जिसके बाद वह अगले मैच से भी बाहर हो गए। अब उनको लेकर बड़ी अपडेट भी सामने आई है।

रोहित शर्मा की वापसी कन्फर्म 

दरअसल चोट से उबरने की पूरी कोशिश करने के बावजूद रोहित शर्मा को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर बैठना पड़ा। हार्दिक पांड्या ने कहा था कि MI के यह दिग्गज खिलाड़ी कम से कम दो मैचों के लिए बाहर रहेंगे। लेकिन अब उनकी जल्द ही वापसी संभव लग रही है।

हालांकि, MI के फैंस के लिए एक अच्छी खबर यह है कि मैच की पूर्व संध्या पर रोहित शर्मा नेट्स पर लौट आए और नेट्स के अंदर जमकर पसीना बहाया। रोहित अच्छी लय में दिखे, उन्होंने नेट्स पर अपने कुछ खास शॉट्स खेले और सोमवार को होने वाले मैच के लिए खुद को तैयार किया।

कोच ने दिया ये अपडेट 

आपको बताते चलें कि मुंबई इंडियंस के अगले मैच से पहले फ्रेंचाइजी के बॉलिंग कोच ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया। कोच पारस म्हाम्ब्रे ने हिटमैन को लेकर कहा कि वे पूरी तरह से फिट दिखाई दे रहे हैं। नेट्स में शर्मा शानदार तरीके से बैटिंग कर रहे हैं और अपनी फिटनेस पर भी उनका काम जारी है। वे जल्द ही मैदान पर फिर से दिखाई देंगें।

रोहित के बिना टीम की करारी हार 

गौरतलब है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में कुछ बदलाव किए और बल्लेबाजी की शुरुआत करने के लिए रयान रिकल्टन के साथ क्विंटन डी कॉक को उतारा। डी कॉक ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और PBKS के खिलाफ बेशक 112 रन बनाए। लेकिन टीम को मैच में फिर भी हार का ही सामना करना पड़ा।

यदि रोहित शर्मा वापसी करते हैं, तो उम्मीद है कि वह डी कॉक के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। क्योंकि रिकल्टन पिछले कुछ मैचों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। पहले मैच में 81 रन बनाने के बाद रिकल्टन ने 9, 8, 37 और 2 रन बनाए हैं। जबकि इस सीज़न में शर्मा ने 04 मैचों में 137 रन बनाए हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो