MI vs GT: गुजरात के खिलाफ मिली जीत के बाद रोहित शर्मा ने किया टीम प्लानिंग का खुलासा, बोले- "वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता"...

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मुकाबला जीतने के बाद कहा यह एक बढ़िया मैच था। हमें यह दो अंक चाहिए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए इतना अच्छा स्कोर करना और फिर उसका अच्छे तरीके से बचाव करना एक बढ़िया फीलिंग है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 का 57वां मुकाबला शुक्रवार 12 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से मात दी। सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पहला शतक जमाया। सूर्या ने 49 गेंद पर नाबाद 103 रन की बेहद, महत्वपूर्ण पारी खेली।

मुकाबला जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, "यह एक बहुत अच्छा मैच था। हमें यह दो अंक चाहिए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए इतना अच्छा स्कोर करना और फिर उसका अच्छे तरीके से बचाव करना एक बढ़िया फीलिंग है। वहीं दूसरी पारी में गेंदबाजी करना काफी कठिन हो गया था। ओस भी काफी गिर रही थी।"

सूर्या कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता -

सूर्यकुमार की बल्लेबाजी के बारे में कप्तान रोहित ने कहा कि, "ईमानदारी से कहूं तो सूर्या के पास अदभुत आत्मविश्वास है। इस सीजन की शुरुआत में हम चर्चा कर रहे थे कि क्या हमें दाएं और बाएं हाथ के कॉम्बिनेशन के साथ चलना चाहिए। सूर्या ने कहा कि नहीं मैं बल्लेबाजी करने के लिए पहले जाना चाहता हूं। इस तरह का आत्मविश्वास सूर्या के पास है और वह दूसरों पर भी असर डालता है। सूर्या हर एक खेल को नए सिरे से शुरू करना चाहता है और पिछले खेल को कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता। आप कभी-कभी आराम से बैठ सकते हैं और अपने किए काम पर गर्व महसूस कर सकते हैं, लेकिन सूर्या के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है।"

ज्ञात हो कि शुक्रवार 12 मई को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के नाबाद शतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर कुल 218 रन का लक्ष्य खड़ा किया।

जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए। बता दें कि राशिद खान ने नाबाद 79 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, इस दौरान उन्होंने IPL का अपना पहला अर्धशतक भी पूरा किया।

calender
13 May 2023, 09:54 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो