MS Dhoni: सीएसके के CEO ने माही के रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- 'धोनी अच्छी तरह जानते हैं कि आगे...'

MS Dhoni: पिछले दिनों महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी हुई, लेकिन क्या धोनी IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे? इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के CEO कशी विश्वनाथ ने बड़ा बयान दिया।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Kashi Viswanathan On MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी लगातार अपने घुटने की चोट से परेशान रहे, लेकिन यह बात उन्होंने कभी किसी से साझा नहीं की। काशी विश्वनाथ के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी IPL 2023 सीजन के दौरान घुटने की चोट से परेशान थे, लेकिन इसके बाद भी माही ने पूरा सीजन खेला, साथ ही उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया। वहीं पिछले दिनों मुंबई में महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी हुई।

क्या माही IPL का अगला सीजन खेलेंगे?

क्या महेंद्र सिंह धोनी IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे? इस सवाल पर चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथ ने अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि अगले IPL में लगभग 9 महीने का समय बाकी है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी सर्जरी के बाद लगभग 3 महीने तक आराम करेंगे, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथ ने कहा कि, "महेंद्र सिंह धोनी अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें आगे क्या करना है और कैसे करना है, वह हालात को भलीभांति समझते हैं। अगर ऐसा कुछ हुआ तो वह सीधा एन. श्रीनिवासन से बात कर लेंगे, क्योंकि वह उनसे हर तरह की बात साफगोई के साथ करते हैं। यह सिलसिला साल 2008 से चल रहा है, और आगामी आने वाले दिनों में भी चलता रहेगा।"

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का खिताब अपने नाम किया, इस तरह माही की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीती।

calender
21 June 2023, 06:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो