महेंद्र सिंह धोनी नहीं, भारतीय टीम के इस खिलाड़ी के सामने गेंदबाजी करने से हरभजन सिंह को लगता था डर, बताई ये वजह

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह से पूछा गया कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बीच किस बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी करना ज्यादा कठिन रहता था, तो भज्जी ने कहा कि रोहित शर्मा किसी भी दिन, किसी भी वक्त। गेंदबाजी करने के लिए बहुत कठिन बल्लेबाज।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम हमेशा एक बेहतरीन मैच फिनिसर के रूप में लिया जाएगा। पहली पारी में चाहे विपक्षी टीम के खिलाफ एक मजूबत लक्ष्य खड़ा करना हो या फिर दूसरी पारी में टीम को मुकाबला जिताना हो, दोनों ही कामों में महेंद्र सिंह धोनी को महारत प्राप्त है।

IPL में फिनिसर की भूमिका निभा रहे धोनी -

IPL 2023 में भी महेंद्र सिंह धोनी एक मैच फिनिसर के तौर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। आखिरी ओवरों में माही के आगे बड़े- बड़े गेंदबाज पानी मांगते हुए नजर आते हैं। हालांकि IPL में कमेंट्री करते हुए हरभजन सिंह से जब पूछा गया कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बीच किस बल्लेबाज के आगे उन्हें गेंदबाजी करने में ज्यादा परेशानी हुई तो हरभजन ने रोहित शर्मा का नाम लिया।

हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा को बताया धोनी से अधिक खतरनाक बल्लेबाज -

बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स "क्रिकेट लाइव" में कमेंट्री करते हुए जब भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह से पूछा गया कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बीच किस बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी करना ज्यादा कठिन रहता था, तो भज्जी ने कहा कि, "रोहित शर्मा, किसी भी दिन, किसी भी वक्त। गेंदबाजी करने के लिए बहुत कठिन बल्लेबाज।"

हरभजन ने आगे कहा कि, "मैंने महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ ज्यादा गेंदबाजी नहीं की क्योंकि जब तक वह बल्लेबाजी करने आते थे, मेरा स्पेल लगभग खत्म हो चुका होता था। मगर मैंने कितनी भी गेंदबाजी की हो, उसे भी आउट किया हो, खेल के आखिरी तीन ओवरों में वह (महेंद्र सिंह धोनी) बहुत खतरनाक खिलाड़ी था। लेकिन मेरे ज्यादातर ओवर उस वक्त तक खत्म हो चुके होते थे।"

भज्जी ने आगे कहा कि, "लेकिन अगर हम कुल मिलाकर बात करें तो रोहित शर्मा कौशल के मामले में एक क्लास खिलाड़ी है। माही जब अंत में मैच फिनिशर के रूप में आते थे तो खेल के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हुआ करते थे, लेकिन अगर रोहित शर्मा शुरू से अंत तक बल्लेबाजी करते हैं तो उनसे बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं है।"

calender
24 April 2023, 06:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो