रोहित शर्मा के साथ यंग फैन ने की बड़ी गुस्ताखी, देखें हिटमैन के जवाब का वीडियो हुआ वायरल
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह फैंस पर गुस्सा करते हुए दिखाई दिए. अब इस मामले पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो युवा फैंस उनके साथ गलत व्यवहार करते नजर आ रहे हैं. रोहित कार में बैठे थे और फैंस से मिल रहे थे, लेकिन घटना ने सभी का ध्यान खींचा. इस वीडियो से फैंस के बीच सम्मान की सीमा पर बहस छिड़ गई है.
फैंस पर भड़के रोहित शर्मा
वीडियो में रोहित शर्मा अपनी कार में बैठे हैं. उन्होंने खिड़की नीचे करके हाथ बाहर निकाला और फैंस का अभिवादन किया. एक युवा फैन ने पहले तो उनसे हाथ मिलाया, जो सामान्य था. लेकिन इसके बाद दोनों फैंस ने रोहित का हाथ जोर से खींच लिया और सेल्फी लेने की कोशिश की.
रोहित इस व्यवहार से काफी नाराज हो गए. उन्होंने फैंस को चेतावनी दी और तुरंत कार की खिड़की ऊपर चढ़ा ली. यह पूरा घटना कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर छाया हुआ है.
Rohit Sharma is the greatest player of india and misbehaving with him like this is totally inappropriate👍
pic.twitter.com/HvA9o9993m— Gillfied⁷ (@Gill_Iss) January 4, 2026
रोहित की हालिया परफॉर्मेंस
रोहित शर्मा हाल ही में घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं. सिक्किम के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार 155 रनों की पारी खेली. हालांकि अगले मैच में उत्तराखंड के खिलाफ वे जीरो पर आउट हो गए.
अब वे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए तैयार हैं. यह सीरीज 11 जनवरी से शुरू हो रही है. रोहित नए साल में अपनी बल्लेबाजी की लय बरकरार रखना चाहते हैं.
2025 रहा रोहित के लिए यादगार साल
पिछला साल रोहित शर्मा के करियर का शानदार साल रहा. उन्होंने ढेर सारे रन बनाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को खिताब जिताया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन पूरे किए. पहली बार वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने. भारत के लिए वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने. खास बात यह कि रोहित ने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा.
उन्होंने शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों को पीछे छोड़कर अपना 352वां छक्का लगाया. यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में हासिल की. अब तक वे 279 वनडे मैचों में 355 छक्के लगा चुके हैं. साल के आखिर में 14 पारियों में 650 रन बनाए, औसत 50 का रहा और दो शतक शामिल थे. मई में रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया, जिससे उनके करियर का एक बड़ा अध्याय खत्म हुआ.


