बल्लेबाजी में किशन तो गेंदबाजी में प्रफुल्ल ने गाडे झण्डे, हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से हराया

IPL 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को 159 रनों पर रोककर 57 रन से जीत दर्ज की. मैच में ईशान किशन की 91 रनों की पारी और प्रफुल्ल हिंगे के डेब्यू पर 4 विकेट ने जीत में अहम भूमिका निभाई.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट पर 216 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में राजस्थान की पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई.

किशन का शानदार पारी 

सनराइजर्स की ओर से कप्तान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 91 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उनकी पारी में तेज स्ट्रोकप्ले और आक्रामक शॉट्स देखने को मिले. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों पर 40 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 28 रनों का योगदान दिया. सलील अरोड़ा ने भी 13 गेंदों में 24 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. राजस्थान की ओर से गेंदबाजी में जोफरा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को 1-1 सफलता मिली.

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. सनराइजर्स के युवा तेज गेंदबाजों ने शुरुआत से ही कहर बरपाया. 24 वर्षीय प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ही पहले ओवर में तीन बड़े झटके दिए. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. इसके बाद 21 वर्षीय साकिब हुसैन ने यशस्वी जायसवाल को मात्र 1 रन पर आउट कर दिया. शुरुआती तीन ओवरों में ही राजस्थान की आधी टीम दबाव में आ गई थी.

डोनोवन फरेरा ने जड़ा पचासा

तीसरे ओवर में हिंगे ने कप्तान रियान पराग को भी आउट कर दिया और राजस्थान का स्कोर 9 रन पर 5 विकेट हो गया. यहां से मैच पूरी तरह सनराइजर्स के पक्ष में चला गया. हालांकि इसके बाद जडेजा और डोनोवन फरेरा ने 118 रनों की साझेदारी कर वापसी की कोशिश की. फरेरा ने 69 रन बनाए, जबकि जडेजा ने 45 रनों की पारी खेली.

लेकिन यह साझेदारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी. साकिब हुसैन ने फरेरा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा, जबकि बाद में ईशान मलिंगा ने जडेजा को पवेलियन भेजकर राजस्थान की उम्मीदें खत्म कर दीं. अंत में पूरी टीम 159 रनों पर ढेर हो गई और सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मुकाबला 57 रनों से जीत लिया.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो