'घर चलो, फिर बताती हूं' रोहित शर्मा पर क्यों भड़की रितिका सजदेह? जीत के जश्न के दौरान लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल

रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने मैच जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम ककर ली है. जश्न के बीच रोहित शर्मा और रितिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Sonee Srivastav

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार जीत हासिल की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया. इस बार सूर्यकुमार यादव कप्तान थे और उनकी अगुवाई में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार खेल दिखाया. 

जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल था. खिलाड़ी, स्टाफ और परिवार वाले सब खुशी से झूम रहे थे, लेकिन इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह के बीच कुछ ऐसा दिख रहा है जो लोगों को चौंका रहा है.

रोहित-रितिका का वीडियो वायरल 

वीडियो में रितिका रोहित से काफी तेज आवाज में कुछ कहती नजर आ रही हैं. शोर-शराबे की वजह से उनकी बातें साफ नहीं सुनाई दे रही हैं, लेकिन उनके इशारे और चेहरे के भाव से लग रहा है कि वे नाराज हैं. रोहित शर्मा चुपचाप सुनते हुए फीका सा जवाब दे रहे हैं. हालांकि, कुछ सेकंड बाद रितिका को हंसते हुए भी देखा जा सकता है.

यह वीडियो जीत के जश्न के दौरान मैदान पर ही रिकॉर्ड हुआ लगता है. लोग इसे देखकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि यह छोटी-मोटी नोंक-झोंक है, तो कोई मजाक में लिख रहा है कि "घर चलो, फिर बताती हूं" वाली बात हो गई होगी.

क्या सच में हुई लड़ाई?

हम किसी भी तरह का पक्का दावा नहीं कर सकते कि दोनों के बीच कोई गंभीर लड़ाई हुई थी. मैदान पर इतना शोर होता है कि बात करने के लिए आवाज तेज करनी पड़ती है. हो सकता है रितिका सिर्फ रोहित से कुछ कह रही हों, जैसे घर जाने की बात या कोई और सामान्य बात. बाद में उनका हंसना इस बात की ओर इशारा करता है कि मामला ज्यादा बड़ा नहीं था.

शायद शोर-शराबे में बात समझने में दिक्कत हुई हो और लोग इसे झगड़ा समझ बैठे. क्रिकेट के मैदान पर ऐसे पल अक्सर वायरल हो जाते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में ये सिर्फ सामान्य बातचीत होती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag