वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उगल रहा आग, नए रिकॉर्ड से एक हिट दूर

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपने ओर बटोर लिया. सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में एक और बड़े रिकॉर्ड बनाने के बहुत ही करीब है. वह दुनिया के इकलौते टीनएजर बन जाएंगे जो इस मुकाम को हासिल करेंगे.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया है. अब वह टी20 क्रिकेट में एक और बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं. 15 साल के इस राजस्थान रॉयल्स खिलाड़ी को 100 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 1 छक्का चाहिए. अगर वह ऐसा कर लेते हैं तो वह दुनिया के इकलौते टीनएजर बन जाएंगे जो इस मुकाम तक पहुंचे हैं.

IPL सीजन में सबसे तेज रन
उन्होंने सिर्फ 167 गेंदों में 400 रन पूरे किए और आंद्रे रसेल का 188 गेंदों वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया. सबसे कम उम्र और सबसे तेज 1000 टी20 रन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 103 रन बनाते हुए उन्होंने 473 गेंदों में 1000 रन पूरे किए और मिचेल ओवेन का 533 गेंदों वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया.

IPL की एक पारी में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा छक्के 25 अप्रैल 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 12 छक्के लगाए और मुरली विजय के साथ साझा 11 छक्कों का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. सीजन का सबसे तेज शतक उनका 36 गेंदों का शतक IPL 2026 का सबसे तेज और इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है.

सबसे कम उम्र में कई शतक वह IPL में दो शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं, और दोनों शतक 40 गेंदों से कम में आए. अब सबकी नजर उनके 100वें छक्के पर है, जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जयपुर में होने वाले मैच में आ सकता है.

टी20 क्रिकेट में टीनएज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड 
वैभव सोर्यवंशी: 27 पारियों में 1101 रन और 99 छक्के (सबसे ज्यादा)
रहमानुल्लाह गुरबाज: 52 पारियों में 1271 रन और 90 छक्के
डेवाल्ड ब्रेविस: 42 पारियों में 1055 रन और 73 छक्के
गुलशन झा: 49 पारियों में 754 रन और 53 छक्के
ईशान किशन: 52 पारियों में 1194 रन और 53 छक्के

सोर्यवंशी ने बनाए कई शानदार रिकॉर्ड
सोर्यवंशी एक और बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं. वह अभिषेक शर्मा के एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों (42, IPL 2024) के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं. अभी IPL 2026 में उन्होंने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं, औसत 44.44 और स्ट्राइक रेट 238.09 का है.

इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका बेस्ट स्कोर 103 है. उन्होंने 34 चौके और 37 छक्के लगाए हैं, यानी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ 6 और छक्कों की जरूरत है. अगर उनके पूरे IPL करियर की बात करें तो डेब्यू के बाद से अब तक उन्होंने 16 पारियों में 652 रन बनाए हैं, औसत 40.75 और स्ट्राइक रेट 224.82 है। इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो