'लोग मुझ पर हंसे थे, मेरा पागलपन...'RCB के बिकने के बाद विजय माल्या का चौंकाने वाला रिएक्शन, कोहली को लेकर कह दी ये बड़ी बात
RCB को अब नई मालिकाना हकदारी मिल चुकी है. आदित्य बिड़ला ग्रुप ने इसे को करोड़ो रुपये में खरीदा है. बिकने बाद पूर्व मालिक विजय माल्या का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने विराट कोहली को लेकर एक बड़ी बात कही है.

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मौजूदा चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब नई मालिकाना हकदारी में आ गई है. आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के कंसोर्टियम ने इस फ्रेंचाइजी को करीब 1.78 अरब डॉलर (लगभग 16,500 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है. यह डील IPL और WPL दोनों टीमों को कवर करती है. RCB को बेचने के बाद अब RCB के संस्थापक और पूर्व मालिक विजय माल्या का पहला रिएक्शन सामने आया है.
विजय माल्या ने नए मालिकों को दी बधाई
विजय माल्या ने इस बड़ी डील पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नए मालिकों को दिल से बधाई दी. माल्या ने लिखा कि वे उन्हें बहुत शुभकामनाएं देते हैं और IPL की सबसे कीमती फ्रेंचाइजी के साथ सफलता की कामना करते हैं.
'लोग मुझ पर हंसे थे'
माल्या ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि साल 2008 में उन्होंने मात्र 450 करोड़ रुपये में यह फ्रेंचाइजी खरीदी थी. उस समय ज्यादातर लोग उन पर हंसते थे और इस निवेश को घमंडी प्रोजेक्ट कहकर आलोचना करते थे, लेकिन अब यह निवेश 16,500 करोड़ तक पहुंच गया है, जो उन्हें बहुत खुशी दे रहा है. उन्होंने कहा कि उनका पागलपन आरसीबी ब्रांड बनाने के सपने से जुड़ा था. इसी वजह से उन्होंने टीम का नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रखा.
विराट कोहली को लेकर क्या कहा?
विजय माल्या ने खास तौर पर युवा विराट कोहली को टीम में चुनने का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि आरसीबी हमेशा उनके डीएनए का हिस्सा रहेगी, जिसमें युवा विराट कोहली को टीम में शामिल करना भी शामिल है. आज विराट दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार हैं.
I would like to heartily congratulate the new owners of RCB. I wish them the very best and Godspeed with the most valuable IPL franchise. When I bought the franchise in 2008 for INR 450 crores, most people laughed at me and criticised my investment as a vanity project. Behind my…
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 26, 2026
आरसीबी फैंस को धन्यवाद
माल्या ने आरसीबी के फैंस का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि उनके समय में और उसके बाद भी फैंस ने टीम का साथ दिया. उन्होंने बेंगलुरु के शेर आरसीबी को आगे भी इसी तरह सपोर्ट करने की अपील की और नमस्कार कहा.
आरसीबी IPL 2025 में पुरुष टीम का पहला खिताब और WPL 2026 में महिला टीम का दूसरा खिताब जीतकर इतिहास रच चुकी है. यह IPL और WPL दोनों खिताब रखने वाली एकमात्र फ्रेंचाइजी है. नई व्यवस्था में आर्यमन विक्रम बिड़ला चेयरमैन और सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन होंगे. यह डील क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है.


