Women Asia Cup 2023: महिला एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने की इंडिया 'ए' टीम की घोषणा, श्वेता सहरावत को सौंपी कमान

बीसीसीआई ने हांगकांग में इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 12 जून से 21 जून तक खेला जाएगा। वहीं अंडर-19 महिला विश्व कप विजेता टीम में शामिल रहीं श्वेता सहरावत को टीम की कमान सौंपी गई हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) ने हांगकांग में इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 12 जून से 21 जून तक खेला जाएगा। वहीं अंडर-19 महिला विश्व कप विजेता टीम में शामिल रहीं श्वेता सहरावत को टीम की कमान सौंपी गई हैं। इनके अलावा और कई खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

बता दें कि श्वेता सहरावत एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप में 14 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगी। इंडिया 'ए' की टीम 13 जून को पहला मुकाबला हांगकांग से खेलेगी। बीसीसीआई ने शुक्रवार को इंडिया 'ए' टीम की घोषणा की। इंडिया 'ए' ग्रुप 'ए' में हांगकांग 'ए', पाकिस्तान 'ए', थाईलैंड 'ए' के साथ है, तो वहीं ग्रुप 'बी' में श्रीलंका 'ए', बांग्लादेश 'ए', यूएई 'ए' और मलेशिया हैं।

पार्शवी चोपड़ा और सौम्या तिवारी को मिली जगह -

ज्ञात हो कि बीसीसीआई ने पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी नूशिन अल खदीर को प्रमुख कोच के रूप में नियुक्त किया है। जनवरी में अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान खदीर ने बैकरूम स्टाफ का नेतृत्व किया था। साथ ही खदीर मार्च में विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स की सहायक कोच थीं। वहीं टीम में श्वेता सहरावत के साथ पार्शवी चोपड़ा, सौम्या तिवारी, जी त्रिशा, मन्नत कश्यप और तितास साधु भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि श्वेता सहरावत विश्व कप में 7 पारियों में 297 रन बनाकर सूची में शीर्ष पर थीं। वहीं 17 वर्षीय पार्शवी चोपड़ा विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में से थीं, पार्शवी ने 6 पारियों में कुल 11 विकेट के साथ टूर्नामेंट में वह दूसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं।

महिला एशिया कप के लिए 14 सदस्यीय भारतीय टीम -

श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी, तृषा गोंगाडी, मुस्कान मलिक, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ममता मदीवाला (विकेटकीपर), टिटास संधू, यशश्री एस, काशवी गौतम, पा‌र्श्वी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा।

calender
03 June 2023, 11:00 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो