score Card

चाट में भी पहुंच गए अडानी.... अखिलेश यादव ने गोलगप्पा खाते समय ली चुटकी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के साले नितिन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के साले नितिन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि 2024 के चुनाव में यूपी के लोग भाजपा को सबक सिखाएगी। बता दें कि अखिलेश यादव मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र की सरकार पर हमलावर हैं।

उन्होंने एक बार फिर बढ़ते राशन के कीमतों और जीएसटी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने आम जनता से झूठे वादे कर लोगो को धोखा दिया है। 2024 के चुनाव में देश की जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने नोएडा कि घटना का जिक्र कर कहा कि इनके ऐसे-ऐसे लोग हैं जिससे भाजपा के ही सासंद को खुद शर्मिंदा होना पड़ता है। उन्होंने ट्विन टावर का जिक्र कर कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि ये उन्होंने भष्ट्राचार की इमारत को ढ़हाया है। लेकिन आज किसी प्रदेश में भष्ट्राचार ज्यादा है तो वो उत्तरप्रदेश है।

प्रेस वार्ता समाप्त होने के बाद अखिलेश यादव गोलगप्पे के ठेले पास चाट खाने पहुंचे, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कौन सा तेल में बनाए हो, ठेले वाले ने कहा, फार्चुन में। इसपर अखिलेश ने चुटली लेते हुए कहा अरे… चाट में भी पहुंच गए अडानी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

calender
29 August 2022, 06:45 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag