यूपी पुलिस की 112 टीम को मिली बड़ी सफलता, 17वीं बार रिस्पांस टाइम में आई नंबर वन

पूरे उत्तर प्रदेश में यूपी 112 के रिस्पांस टाइम में गौतमबुद्ध नगर प्रथम स्थान पर रहा है। बता दें कि जुलाई 2021 से लगातार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर प्रथम स्थान पर ही रहा है। इससे पहले भी 16 माह से लगातार कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर प्रथम स्थान पर रहा है। वहीं अब दोबारा 17 वी बार ये नम्बर वन रहा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

 पूरे उत्तर प्रदेश में यूपी 112 के रिस्पांस टाइम में गौतमबुद्ध नगर प्रथम स्थान पर रहा है। बता दें कि जुलाई 2021 से लगातार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर प्रथम स्थान पर ही रहा है। इससे पहले भी 16 माह से लगातार कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर प्रथम स्थान पर रहा है। वहीं अब दोबारा 17 वी बार ये नम्बर वन रहा।

पूरे प्रदेश के यूपी-112 के रेस्पॉन्स टाईम में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 422 इवेंन्ट प्राप्त होते है। कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर से डायल-112 से 65 चार पहिया पीआरवी व 50 दो पहिया पीआरवी द्वारा पहुंचकर कॉलर को त्वरित सहायता प्रदान की जाती है। कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर में दिसंबर माह में कुल 13102 सूचनाएं प्राप्त हुई। जिन पर पीआरवी द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित सहायता प्रदान की गई।

महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये, कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर में 06 महिला पीआरवी,हाईवे पर सुरक्षा एवं त्वरित रेस्पॉन्स के लिये 04 पीआरवी ईस्टर्न-पेरीफेरल तथा 02 पीआरवी यमुना-एक्सप्रेस-वे पर संचालित रहती है। माह दिसम्बर में कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर के शहरी क्षेत्र में पीआरवी का ऐवरेज रेस्पॉन्स टाइम 05 मिनट 42 सैंकेण्ड एवं देहात क्षेत्र में पीआरवी का रेस्पॉन्स टाइम 06 मिनट 41 सैंकेण्ड तथा कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर का एवरेज रेस्पॉन्स टाइम 06 मिनट 22 सैंकेण्ड रहा।

पीआरवी की उत्तम कार्यशैली व तकनीकी सहायता तथा जल्द से जल्द कॉलर को पूर्ण रूप से सहायता प्रदान करने के लिये पीआरवी कर्मियों को समय-समय पर 18 दिवसीय फ्रेशर कोर्स तथा प्रत्येक 06 माह के अन्तराल में सभी पीआरवी कर्मियों को 09 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर की पुलिस लाइन में सम्पन्न कराया जाता है। विगत माह दिसम्बर में प्रदेश के यू0पी0-112 कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर 02 बार ’पीआरवी ऑफ दा डे’ का खिताब प्राप्त किया है, जिनका विवरण निम्नवत् है।

1. दिनांक 16.12.2022 को थाना बादलपुर के अन्तर्गत फोन छीनने की सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुँची,पीआरवी कर्मियों द्वारा जानकारी की गयी, तो ज्ञात हुआ कि बात करते समय मोटर साइकिल पर सवार दो युवक कॉलर का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। जिन्हें स्थानीय लोग पकड़कर मारपीट कर रहे थे। पीआरवी कर्मियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुये, आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर उनके पास से बरामद मोटर साइकिल व मोबाइल को विधिक कार्यवाही हेतु स्थानीय थाने को सुपुर्द किया गया। जहाँ पर आरोपियों के विरूद्ध मु0अ0सं0-374/22 धारा 392,411 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

2.दिनांक 27.12.2022 को थाना फेस-3 अन्तर्गत आत्महत्या की सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुँची। पीआरवी को जानकारी हुई, कि कॉलर की लड़की के साथ उसके पति ने मारपीट की थी। जिस कारण से कॉलर की लड़की ने नाराज होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे लड़की की स्थिति गम्भीर होती जा रही थी। पीआरवी कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये, कॉलर एवं कॉलर की लड़की को पीआरवी द्वारा नजदीकी जीवन अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। तथा घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गयी।

सोर्स-प्रेस रिलीज

calender
02 January 2023, 01:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो