Bihar First Phase Election: पहले चरण की 121 सीटों पर सियासी महाभारत शुरू, मैदान में बचे 1314 उम्मीदवार

Bihar First Phase Election: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, और 6 नवंबर को मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे. वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी. इस चरण में राजद और JDU के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी, तो वहीं बीजेपी और कांग्रेस की साख भी दांव पर है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Bihar First Phase Election: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का ढोल बज चुका है और पहले चरण की 121 सीटों पर चुनावी समर सज चुका है. नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब तस्वीर साफ हो गई है कि कौन मैदान में है और कौन बाहर. जहां एक ओर प्रमुख दलों ने अपने-अपने दांव-पेंच आजमा लिए हैं, वहीं दूसरी ओर निर्दलीय और नए चेहरे भी इस चुनाव को दिलचस्प बना रहे हैं.

पहले चरण के लिए कुल 1314 उम्मीदवार अब तक मैदान में बचे हैं. इनमें 315 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए और 61 ने नाम वापस ले लिया. वोटिंग 6 नवंबर को होगी और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

किन सीटों पर है सबसे ज्यादा और सबसे कम उम्मीदवार?

नामांकन प्रक्रिया के बाद आंकड़ों से साफ है कि मुजफ्फरपुर और कुढ़नी विधानसभा सीट पर सबसे अधिक, यानी 20-20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. वहीं, सबसे कम उम्मीदवार भोरे, अलौली और परबत्ता सीट पर हैं, जहां केवल 5-5 उम्मीदवार ही हैं.

पटना जिले की 14 सीटों पर कुल 149 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें पालीगंज सबसे हॉट सीट बनकर उभरी है, जहां 14 उम्मीदवार अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

इस बार का मुकाबला 

इस बार का चुनाव केवल एनडीए और महागठबंधन के बीच नहीं रह गया है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. साथ ही तेज प्रताप यादव, मायावती की बसपा और अन्य क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों ने भी समीकरण बिगाड़ दिए हैं. कुछ सीटों पर महागठबंधन के भीतर ही घमासान मचा हुआ है. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो पहले चरण का प्रदर्शन ही यह तय कर देगा कि किसके सिर सत्ता का सेहरा बंधेगा.

RJD और JDU के बीच सीधी टक्कर

पहले चरण की चुनावी लड़ाई में सबसे ज्यादा सीटें आरजेडी और जेडीयू के पास हैं. महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने 71 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं एनडीए की तरफ से जेडीयू ने 75 सीटों पर दांव खेला है.

BJP के 48 सीटों पर उम्मीदवार

  • लोजपा-रामविलास: 14 सीटों पर प्रत्याशी

  • रालोसपा (RLM): 2 उम्मीदवार

  • हम (HAM): 1 उम्मीदवार

  • महागठबंधन के अन्य घटक दल

  • कांग्रेस: 25 सीटों पर मैदान में

  • सीपीआई (माले): 14 सीटें

  • वीआईपी व सीपीआई: 6-6 सीटों पर

  • सीपीएम: 3 उम्मीदवार

  • IIP (आइपी गुप्ता की पार्टी): 2 उम्मीदवार

इस बार का चुनाव न सिर्फ दलों की प्रतिष्ठा का सवाल है, बल्कि यह तय करेगा कि बिहार में सत्ता की बागडोर अगले पांच साल किसके हाथ में रहेगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag