score Card

उपचुनाव 2022: बिहार के मोकामा, गोपालगंज समेत 6 राज्यों के 7 सीटों पर मतदान जारी

6 राज्यों के 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है जो कि शाम 5 बजे तक डाली जाएगी। बता दें कि कुल 7 विधानसभा सीटों में से बिहार के दो विधामसभा सीट मोकामा और गोपालगंज शामिल है।

Suman Saurabh
Edited By: Suman Saurabh

पटना: 6 राज्यों के 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है जो कि शाम 5 बजे तक डाली जाएगी। बता दें कि कुल 7 विधानसभा सीटों में से बिहार के दो विधामसभा सीट मोकामा और गोपालगंज शामिल है। बिहार की दोनों सीटों पर महागठबंधन की ओर से राजद ने उम्मीदवार उतारा है। मोकामा की सीट सुर्खियों में है क्योंकि इस सीट से अबतक बाहुबली नेता अनंत सिंह जीतते आए हैं। 2020 की चुनाव में अनंत सिंह के जेल में रहते उनकी पत्नी नीलम देवी ने चुनाव जीती थी। इस बार का भी मुकाबला काफी दिलचस्प है। दोनों उम्मीदवार राजद की ओर से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और भाजपा की ओर से नलिन रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी मैदान में हैं। दोनों में कांटे की टक्कर बताई जा रही है हालांकि हर बार ऐसा ही कहा जाता है कि कांटे की टक्कर है लेकिन हमेशा बाजी अनंत सिंह मारने में सफल रहते हैं।

 

दोनों सीटों पर सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत 

मोकामा और गोपालगंज की सीटों पर सुबह 9 बजे तक क्रमश: 11.57% व 9.37% मतदान किया गया है। दोनों सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है।

 

गोपालगंज का मुकाबला नहीं हैं आसान

वहीं अगर गोपालगंज विधानसभा की बात करें तो वहां का मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है क्योंकि राजद और भाजपा के अलावा गोपालगंज सीट से लालू प्रसाद यादव के साले साधु की पत्नी मैदान में बसपा की सीट से उतर चुकीं है। बताया जा रहा है कि साधु यादव की पत्नी के मैदान में उतर जाने से राजद उम्मीदवार के लिए मुकाबला जीतना कठिन हो गया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चुनावी प्रचार के दौरान अपने मामा साधु यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा के एजेंट के रूप में उतरे हैं, ऐसे में गोपालगंज के मतदाताओं को समझदारी से काम लेना होगा। बता दें कि गोपालगंज विधानसभा सीट पर साधु यादव का हमेशा से दबदबा रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मुकाबला तीनों उम्मीदवारों के लिए आसान नहीं है।

calender
03 November 2022, 11:29 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag