score Card

उत्तराखंड में बढ़ी ठिठुरन, पहाड़ के मुकाबले राज्य के निचले इलाकों में रातें हुईं ज़्यादा सर्द

पहाड़ो के मुकाबले उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में ठिठुरन अधिक बढ़ गई है। मसूरी लैंसडौन, टिहरी के मुकाबले देहरादून, पंतनगर आदि मैदानी इलाकों में रात के समय ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

पहाड़ो के मुकाबले उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में ठिठुरन अधिक बढ़ गई है। मसूरी लैंसडौन, टिहरी के मुकाबले देहरादून, पंतनगर आदि मैदानी इलाकों में रात के समय ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पहाड़ के मुकाबले रात के समय ठिठुरन और ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मसूरी, मुक्तेश्वर, टिहरी के मुकाबले राजधानी देहरादून, पंतनगर, बाजपुर आदि इलाकों में राते ज्यादा सर्द होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मसूरी का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि देहरादून का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरूवार को मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 6.4, मसूरी में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लैंडडौन में 7.5, कौसानी में 7.0, टिहरी में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके मुकाबले राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 4.9, बाजपुर में 3.0, पंतनगर में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा है।

वहीं मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 18 दिसंबर को ऊधमसिंहनगर में कोहरा रहेगा। बाकी पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहेगा। इसके अलावा मैदानी इलाकों में रात के समय पड़ रही ठंड को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

calender
16 December 2022, 05:04 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag