score Card

Rajasthan:10 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा

पाली में एक 10 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। पाली के इतिहास में यह चौथा केस है। मामले में फैसला आते ही मासूम के पिता की आंखों में आ गए। पिता बोले कि, अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।

रिपोर्टर- मनोज शर्मा (पाली)

Rajasthan: पाली में एक 10 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। पाली के इतिहास में यह चौथा केस है। मामले में फैसला आते ही मासूम के पिता की आंखों में आ गए। पिता बोले कि, अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। इस दौरान समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। फैसला पोक्सो कोर्ट संख्या-3 के जज सुरेंद्र कुमार ने सुनाई।

पीड़िता के वकील कमलेश दवेरा ने बताया कि आरोपी नरपत सिंह राजपूत उर्फ नपसा को फांसी की सजा सुनाई गई है। वारदात 24 जनवरी 2022 को हुई थी। और उसके अगले दिन ही आरोपी को पकड़ लिया गया था। बच्ची का शव कुएं से बरामद किया गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। 9 फरवरी को चार्जशीट पेशी की गई और 36 गवाह कोर्ट में पेश हुए थे। 13 अक्टूबर को आरोपी को दोषी करार दिया गया था। बच्ची के स्वेटर से गला घोंटकर मारा था।

दरअसल, तखतगढ़ के पिचावा गांव में 24 जनवरी 2022 को पाली जिले के पिचावा गांव (तखतगढ़) निवासी 22 साल का नरपत सिंह उर्फ नपसा पुत्र मनोहर सिंह राजपूत 10 साल की मासूम को बैर खिलाने के बहाने खेत में ले गया था। उसके साथ रेप के मासूम के स्वेटर से उसका गला घोंटा सिर पर लाठी-डंडे से वार कर हत्या कर शव कुंए में फेंक दिया था। घटना के बाद आरोपी गांव के पास ही एक खेत में छिपा रहा। मामले ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था।

आरोपी को कोई अफसोस नहीं, लोगों को धमकाया आरोपी को सजा सुनाये जाने के बाद पुलिस वापस ले रही थी। इस दौरान कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे थे। इस पर आरोपी गुस्सा हो गया और गालियां देने लगा। वह पुलिस वालों की पकड़ से छूटने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस वालों ने उसे शांत किया। मृत्युदंड सुनाने के बाद भी आरोपी के चेहरे पर कोई अफसोस नजर नहीं आया।

calender
16 October 2022, 02:41 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag