Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन, दिल्लीवासियों से किया ये वादा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन किया है। आज शाम पांच बजे से आश्रम फ्लाईओवर को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कह कि दिल्ली की सड़कों को खूबसूरत बनाने के लिए सरकार की कई योजनाओं काम जारी है। हमारी सरकार का दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर अधिक जोर दे रही है। साथ ही दिल्ली की सड़कों की साफ-सफाई पहले से ज्यादा अधिक ध्यान दिया जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकारी दिल्ली की सड़कों को पहले से ज्यादा खूबसूरत बनाने का काम करेंगी।

Lalit Hudda

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की सड़कों को और ज्यादा खूबसूरत बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि आश्रम फ्लाईओवर का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। हालांकि अभी कुछ काम बाकी रह गया है। जिसमें फ्लाईओवर के ऊपर से जा रहे हाई टेंशन वायर हटाना आदि शामिल है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 101 फ्लाईओवर और अंडरपास है। पिछले सात साल में हमारी सरकार के दौरान 27 फ्लाईओवर बने हैं। उसके पहले 65 साल में 74 फ्लाईओवर बने थे। लगभग 15 और फ्लाईओवर प्रोजेक्ट दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे हैं जो लोगों को जाम से मुक्ति दिलाएंगे।

बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर को आज शाम पांच बजे से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से दिल्ली और नोएडा के बीच सफर सुविधाजनक होने के साथ ही लोगों को जाम से कुछ राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, अभी हल्के वाहनों को ही फ्लाईओवर के लिए मंजूरी दी गई। बस-ट्रक समेत भारी वाहनों के एंट्री कुछ दिनों तक रोक रहेगी।

आश्रम फ्लाईओवर के शुरू होने से नोएडा, मयूर विहार, गाजीपुर से एम्स और धौला कुआं जाने वाले लोग सीधे डीएनडी से आ सकेंगे। साथ ही नए फ्लाईओवर के जरिए आश्रम से होते हुए लाजपत नगर, मूलचंद और साउथ एक्स से होते हुए एम्स और धौला कुआं जा सकेंगे।

calender
06 March 2023, 03:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो