score Card

Delhi: दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के बाद गुरुवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 56.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, बृहस्पतिवार को आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।साथ ही आईएमडी ने अगले दो-तीन दिन में उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान लगाया है।

calender
21 July 2022, 05:07 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag