डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-सपा, कांग्रेस आपस में एक हैं और ये दोनों पीएम मोदी के खिलाफ हैं
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम ने भारत जोड़ो यात्रा में विपक्षी दलों को न्योता देने पर कहा कि कांग्रेस की ओर से चाहे सपा को न्योता दिया जाए, चाहे सपा के द्वारा कांग्रेस को न्योता दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह आपस में एक हैं, यह सब भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हैं।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कह कि इनके एजेंडे सेट हैं, कोई भ्रष्टाचारी है, कोई तुष्टीकरणवादी है तो कोई परिवारवादी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाने के लिए मोदी का डंका बज रहा है और बीजेपी का भी डंका बज रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमें पूरा विश्वास है कि 80 में से 80 सीटें बीजेपी और उसके गठबंधन को मिलेगी।
गुजरात मॉडल पर मैनपुरी मॉडल भारी होने के अखिलेश के बयान पर पर केशव मौर्य ने कहा कि आजमगढ़ मॉडल उनको कैसा लगा था, यह पूछना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ था। भाजपा ने चुनाव लड़ा था, लेकिन आक्रामक ढंग से चुनाव नहीं लड़ा था। डिप्टी सीएम ने कहा कि मैनपुरी का चुनाव मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि है।
केशव मौर्य ने आगे कहा कि अखिलेश यादव यह समझे कि गुंडों, दंगाइयों, माफियाओं के बल पर समाजवादी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा के जितने विधायक और नेता हैं, वह अधिकतर जेल में हैं। इसलिए उन्हें जेल जाने की जरूरत पड़ रही है। बता दें कि अखिलेश यादव आज झांसी की जेल में बंद पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मुलाकात करेंगे।