Jaipur Road Accident: रिंग रोड पर अचानक अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार, दो बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जयपुर के शिवदासपुरा में रिंग रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अंडरपास में गिर गई. इस भीषण सड़क हादसे में दो परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. कार अस्थि विसर्जन से लौट रही थी. हादसे की जानकारी रविवार दोपहर मिली. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और जांच शुरू कर दी है.

Jaipur Road Accident : राजस्थान के जयपुर के पास शनिवार देर रात एक भयानक सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों की खुशियों को छीन लिया. इस हादसे में कुल सात लोगों की जान चली गई, जिनमें दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं. यह दर्दनाक घटना शिवदासपुरा इलाके की रिंग रोड पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक अंडरपास में जा गिरी. इस हादसे में कार पूरी तरह से तबाह हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए, जिनमें से कोई भी बच नहीं पाया.
डिवाटर से टकराकर 16 फीट नीचे गिरी कार
अस्थि विसर्जन कर हरिद्वार से लौट रहे थे
पुलिस ने बताया कि मृतक दो परिवारों के सदस्य थे, जो अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे और लौटते वक्त यह हादसा हुआ. मृतकों में कालू राम, उनकी पत्नी सीमा, उनके 14 महीने के बेटे रुद्र, रामराज, उनकी पत्नी मधु, साथ ही रोहित और उनके तीन साल के बेटे गजराज शामिल हैं. सभी मृतक जयपुर के केकड़ी और वाटिका इलाके के निवासी थे. परिवार हरिद्वार जाकर अपने स्वजनों की अस्थियां विसर्जित करके वापस लौट रहे थे.
देर से हुई मिली हादसे की जानकारी
शिवदासपुरा थाना प्रभारी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि यह हादसा शनिवार देर रात हुआ माना जा रहा है, लेकिन सही समय का पता नहीं चल पाया है. पुलिस को हादसे का पता रविवार दोपहर तब चला जब स्थानीय लोगों ने कार को पानी में उलटी पड़ी हुई देख सूचना दी. तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक कार में सवार सभी सात लोग मृत पाए गए थे. वहीं अब सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
स्थानीय लोग और पुलिस बचाव कार्य में जुटे
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारी दोनों हादसे के बाद बचाव कार्य में जुटे. जेसीबी और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और राहत कार्य में जुटी रही.
अत्यंत दुखद हादसा, सड़क सुरक्षा पर सवाल
यह हादसा सड़क सुरक्षा और तेज गति के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है. तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति या सावधानी न बरतने के कारण कई बार जानलेवा हादसे होते हैं. अधिकारियों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया है.
जयपुर के शिवदासपुरा इलाके में हुई यह दुर्घटना दो परिवारों के लिए भारी सदमा लेकर आई है. अस्थि विसर्जन से लौटते हुए हुए यह हादसा ना केवल उनके लिए, बल्कि पूरे इलाके के लिए एक दुखद घटना है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे भी हादसों को रोकने के लिए सतर्क रहने की अपील की है.


