score Card

कानपुर आग्निकांड: परिजनों ने शव को उठाने से किया मना, CM को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान 45 वर्षीय महिला प्रमिला और उसकी बेटी 20 वर्षीय नेहा की आग से जलकर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान 45 वर्षीय महिला प्रमिला और उसकी बेटी 20 वर्षीय  नेहा की आग से जलकर मौत हो  गई। इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है। इस मामलें में आपको बता दें कि दोनों एक दुसरे पर आरोप पर आरोप लगा रहे है। 

परिजनों ने शवों को उठाने से मना कर दिया है। परिवार वालों की मांग है कि जब तक मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री नहीं आएंगे। तब तक हम शव नहीं उठाएंगे। इसके साथ ही बुलडोजर चलाने वाले अफसरों के खिलाड़ी कड़ी कार्यवाई की मांग की गई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने झोपड़ी में आग लगा दी जिसके बांद मां और बेटी की जलकर मौत हो गई। वही पुलिस का दावा है कि महिलाओं ने खुद आग लगाई है। मृतक महिला के पति ने कई गंभीर आरोप लगाए है।

मां बेटी की मौत से प्रदेश की राजनिति में भूचाल आ गया है। समाजवादी पार्टी ने इस घटना को हत्या का करार दिया है। पीड़ित परिवार ने सरकार के सामने कई मांगें रखी है। आवास और अजीवन पेंशन की मांग रखी है। 5 करोड़ मुआवजा और 2 सदस्यों को सरकारी नौकरी देनें की मांग रखी है। वहीं आज सपा का जिला स्तर प्रतिनिधि मंडल परिवार से मिलने कानपुर देहात के मड़ौली गांव पहुंचेगा।

कानपुर घटना पर सपा नेता शिवपाल ने भाजपा को साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर निधाना साधते हुए ट्वीट किया है। कानपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन के सामने ही मां-बेटी ने आग लगाकर जान दे दी और पुलिस तमाशा देखती रही। अतिक्रमण हटाने व बुलडोजर के जोश में प्रशासन आखिर अपना होश क्यों खो रहा है। क्या ' महिला सशक्तिकरण' व 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की बात केवल कागजी नीति है?

कानपर की घटना उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक में कहा कि चाहे SDM हो या पुलिस के अफसर हम किसी को नहीं छोड़ेगे सब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानपुर की यह घटना बहुत ही दुखद और निंदनीय है इसमें जितने भी अधिकारी दोषी है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

calender
14 February 2023, 11:25 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag