score Card

लखनऊ बिल्डिंग हादसे में 2 की मौत, सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां और पत्नी का हुआ निधन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर कल एक रिहायशी इमारत गिर गई। जिसमें 15 से अधिक लोग दब गए थे। इस हादसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां और उनके भाई की मौत हो गई। उन्हें बिल्डिंग गिरने के करीब 15 घंटे बाद बाहर निकाला जा सका था।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर कल एक रिहायशी इमारत गिर गई। जिसमें 15 से अधिक लोग दब गए थे। इस हादसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां और उनकी पत्नी की मौत हो गई। उन्हें बिल्डिंग गिरने के करीब 15 घंटे बाद बाहर निकाला जा सका था। नाजुक हालत में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि अब्बास हैदर का परिवार अपार्टमेंट के सबसे ऊपर बने पेंट हाऊस में रहता था। 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि लखनऊ में जो घटना हुई है, वो बहुत हृदय विदारक है। कल शाम से ही लगातार बचाव अभियान जारी है। जिन लोगों को को सुरक्षित बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। अभी भी बचाव अभियान चल रहा है। अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली है। घटना की जांच के निर्देष दे दिए गए हैं। किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। इसमें कड़ी कार्रवाई होगी।

यह हादसा बीते कल के दिन यानी मंगलवार को करीब 6:30 मिनट पर हुआ था। DGP डीएस चौहान के अनुसार अभी तक कि 14 लोगों को रेस्क्यू करने निकाला गया है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि जो लोग बिल्डिंग के बेसमेंट में फंसे है उनको लगातार ऑक्सीजन देने का प्रयास हो रहा है। इनसे फोन पर भी बात की गई। सुत्रों के अनुसार आपको बता दें कि इस अपार्टमेंट को गिराने के लिए साल 2010 में ही आदेश दिया गया था।

इस बात को NDA के अधिकारी 12 साल 5 महीनें से इस आदेश को दबाएं बैठे थें। साथ ही आपको बता दें कि. इस अपार्टमेंट के आस- पास के भी मकान अब खाली कराए जाएंगे।  लखनऊ हादसे में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां और पत्नी का हुआ निधन, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर व्यक्त शोक व्यक्त किया।

calender
25 January 2023, 04:21 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag