score Card

पिथौरागढ़: तटबंध निर्माण में लगातार बाधा पहुंचा रहा नेपाल, मज़दूरों पर एक बार फिर से पथराव

धारचूला नगर और आसपास के गांवों की सुरक्षा के लिए भारत काली नदी के किनारे तटबंध निर्माण का कार्य कर रहा है। लेकिन नेपाल को ओर से पथराव कर तटबंध निर्माण के काम को रोकने की कोशिश की जा रही है।

उत्तराखंड सरकार धारचूला नगर और आसपास के गांवों की सुरक्षा के लिए काली नदी पर तटबंध निर्माण का निर्माण करवा रही है । लेकिन नेपाल को ओर से पथराव कर तटबंध निर्माण के काम को रोकने की कोशिश की जा रही है। शुक्रवार की शाम को भी नेपाल की ओर से पत्थरबाजी की घटना सामने आई। इसमें एक जेसीबी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, धारचूला के घटखोला में तटबंध निर्माण का कार्य कर रहे मजदूरों पर नेपाल की ओर से फिर पथराव किया गया। इसमें डंपर और जेसीबी के शीशे टूट गए। साथ ही डंपर चालक भी घायल हो गया। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा और मजदूरों सहित डंपर और जेसीबी चालकों को काम छोड़कर वापस लौटना पड़ा। इस घटना से तटबंध निर्माण का काम प्रभावित हुआ है।

बता दें कि नेपाल की ओर से बार-बार पथराव कर निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश की जा रही है। इससे भारतीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। इससे पहले भी पत्थरबाजी की घटना में एक मजूदर घायल हो गया था। इसके विरोध में भारत ने झूला पुल बंद कराया था। तनाव को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों ने बैठक कर आपसी समंवय से समस्या का हल निकालने की बात कही थी। लेकिन अब भी नेपाल प्रशासन पत्थरबाजी की घटना को रोकने में विफल साबित हो रही है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कही ये बात

भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल का कहना है कि " यदि नेपाल की ओर से अराजकतत्वों की हरकतों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल को बंद कर दिया जाएगा।"

calender
24 December 2022, 11:57 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag