भाई मूसेवाला की हत्या का बदला ले लिया...मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया की हत्या, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी
पंजाब के मोहाली स्थित सोहाना इलाके में एक निजी कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया पर अज्ञात हमलावरों ने नजदीक से फायरिंग कर दी. चेहरे पर कई गोलियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए.

मोहाली : पंजाब के मोहाली जिले के सोहाना इलाके में एक निजी कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान सोमवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड हुआ. टूर्नामेंट में पहुंचे कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया पर मोटरसाइकिल सवार 2-3 अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. घटना के समय मैदान में भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे, जिससे तुरंत अफरातफरी मच गई. गोलियां लगने के बाद राणा बलाचौरिया को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
सेल्फी लेने के बहाने की फायरिंग
बंबीहा गैंग के नाम से एक पोस्ट वायरल
सोशल मीडिया पर बंबीहा गैंग के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें राणा बलाचौरिया की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया. इस पोस्ट में कहा गया कि यह हत्या सिद्धू मूसेवाला के बदले में की गई है और कुछ विशिष्ट कबड्डी टीमों से दूरी बनाने की चेतावनी भी दी गई है. पुलिस इस घटना में गैंगस्टर लिंक की जांच कर रही है और आसपास लगे CCTV फुटेज, सोशल मीडिया गतिविधियों का विश्लेषण कर रही है.
भारी भीड़ और सुरक्षा के सवाल
बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट में शाम के मैचों और इनाम वितरण के दौरान एक मशहूर पंजाबी सिंगर के आने की उम्मीद थी, जिसके चलते मैदान में भारी भीड़ मौजूद थी. इस घटना ने सार्वजनिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पूर्व डिप्टी CM ने आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया
इस घटना पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून और व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सार्वजनिक आयोजनों में खुलकर गोलियां चला रहे हैं.
जांच जारी, दोषियों की तलाश
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं. प्रारंभिक जांच में गैंगस्टर लिंक और संभावित राजनीतिक या व्यक्तिगत दुश्मनी के एंगल को भी देखा जा रहा है. इस हत्या ने पंजाब में कानून व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा और खेल आयोजनों की सुरक्षा पर एक बार फिर चिंता पैदा कर दी है.


