score Card

कोलकाता में दादी के पास सो रही 4 साल की मासूम का अपहरण, तारकेश्वर रेलवे शेड से गायब हुई बच्ची खून से लथपथ मिली

बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और फिलहाल उसे तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

तारकेश्वर: कोलकाता से सटे हुगली जिले के तारकेश्वर में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. चार साल की एक मासूम बच्ची अपनी दादी के बगल में सोते वक्त मच्छरदानी के अंदर से अचानक गायब हो गई. और फिर उसका यौन शोषण किया गया. बनजारा समुदाय की यह बच्ची रेलवे शेड में परिवार के साथ सो रही थी, जब अज्ञात हमलावर ने मच्छरदानी काटकर उसे उठा ले गया.अगले दिन दोपहर में तारकेश्वर रेलवे हाई ड्रेन के पास बच्ची खून से लथपथ और नग्न अवस्था में मिली. उसकी हालत बेहद गंभीर है और फिलहाल तारकेश्वर गाव के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की है, और विपक्षी भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर FIR दबाने का गंभीर आरोप लगाया है.

वारदात कैसे हुई?

हुगली ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बच्ची बनजारा समुदाय की है और रेलवे शेड में खाट पर मच्छरदानी के अंदर दादी के साथ सो रही थी. परिवार का दावा है कि हमलावर ने मच्छरदानी काटी और बच्ची को उठा ले गया. 

दादी का बयान

वो मेरे साथ सो रही थी. सुबह करीब 4 बजे किसी ने उसे उठा लिया. मुझे पता ही नहीं चला कब ले गए. कौन लोग थे, पता नहीं. मच्छरदानी काटकर ले गए. वो नंगी मिली, बच्ची की दादी ने फटी मच्छरदानी दिखाते हुए रोते हुए कहा कि सड़क पर रहते हैं क्योंकि हमारे घर तोड़ दिए गए. जाएं तो कहां जाएं? कोई घर नहीं है हमारे पास.

बच्ची की हालत 

घायल बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और फिलहाल उसे तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बच्चियों के यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत FIR दर्ज कर ली है. मामले की जांच जारी है.

calender
09 November 2025, 09:17 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag