होली पर घर जाने का टेंशन खत्म, रेलवे ने बिहार के लिए चलाई 21 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों को बड़ा सरप्राइज दिया है. होली के लिए 21 नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. जो पटना, पुरी, नई दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों से निकलने वाली ये ट्रेनें हजारों लोगों को सस्ते, आरामदायक और बिना टेंशन के घर पहुंचाएंगी.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

होली के त्योहार पर घर लौटने की तैयारी में जुटे लाखों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है. त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़, वेटिंग लिस्ट और टिकट न मिलने की समस्या हर साल परेशान करती है, लेकिन इस बार दानापुर मंडल ने पहले से ही कमर कस ली है. पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र और मंडल के अन्य स्टेशनों से कुल 21 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है, जो विभिन्न राज्यों के बीच यात्रा को आसान और आरामदायक बनाएंगी. खासकर उन प्रवासी मजदूरों, छात्रों और कर्मचारियों के लिए यह खबर राहत भरी है जो दूसरे राज्यों में काम या पढ़ाई के कारण दूर रहते हैं. ये स्पेशल ट्रेनें सस्ती, सुविधाजनक और समयबद्ध होंगी.

होली स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट और समय-सारिणी

  • ट्रेन नंबर 08439 पुरी से पटना के बीच 28 फरवरी से 28 मार्च तक हर शनिवार को चलेगी.

  • ट्रेन नंबर 08440 पटना से पुरी के बीच 1 मार्च से 29 मार्च तक हर रविवार को रवाना होगी.

  • ट्रेन नंबर 08861 गोंदिया से पटना के लिए 2 मार्च को और ट्रेन नंबर 08862 पटना से गोंदिया के लिए 3 मार्च को चलेगी.

  • ट्रेन नंबर 03293 पटना से नई दिल्ली के बीच 5 मार्च से 15 मार्च 2026 तक रोजाना सेवा देगी.

  • ट्रेन नंबर 03294 नई दिल्ली से पटना के बीच 6 मार्च से 16 मार्च 2026 तक प्रतिदिन दौड़ेगी.

  • ट्रेन नंबर 03253 पटना से चर्लापल्ली के बीच 9 मार्च से 30 मार्च 2026 तक हर सोमवार और बुधवार को चलेगी.

  • ट्रेन नंबर 03254 चर्लापल्ली से पटना के बीच 11 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक हर बुधवार को संचालित होगी.

  • ट्रेन नंबर 03255 चर्लापल्ली से पटना के बीच 13 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक हर शुक्रवार को चलेगी.

  • ट्रेन नंबर 02397 शेखपुरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच 8 मार्च से 15 मार्च 2026 तक हर रविवार को रवाना होगी ट्रेन नंबर 02398 आनंद विहार से शेखपुरा के लिए 9 मार्च से 16 मार्च तक हर सोमवार को चलेगी. 

प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित

दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेनों के अलावा मंडल के अहम स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं. दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, किऊल और झाझा जैसे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि होली स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों में दिलदारनगर से लेकर झाझा तक का सफर अब और भी आरामदायक. रेलवे ने बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, किऊल और झाझा जैसे स्टेशनों पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों की खास देखभाल करने का फैसला किया है, रेल सुरक्षा बल सहित अन्य सभी विभागों के पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag