TMC Protest In Delhi:  TMC कार्यकर्ताओं ने मनरेगा के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, TMC विधायक ने कही ये बात

TMC Protest In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में TMC कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए धन आवंटन में कमी का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

TMC Protest In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में TMC कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए धन आवंटन में कमी का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी और अन्य पार्टी नेताओं ने पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए धन आवंटन की कमी का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. 

तृणमूल कांग्रेस विधायक बाबुल सुप्रियो ने कहा, "भारत के सब राजनीतिक दल एक साथ खड़े हो गए हैं. हमने शायद इतिहास में ऐसा एक ही बार देखा होगा जब इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था. जिस तरह से भाजपा एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है उससे एजेंसियों की विश्वसनीयता खत्म हो गई है. भाजपा के लोग बोल रहे हैं कि हम पैसा नहीं देंगे, यह उनका पैसा है? जिन लोगों ने गलत किया है आप उनके खिलाफ कार्रवाई करें उसके लिए आप पूरे बंगाल का पैसा कैसे रोक सकते हैं?"

अपडेट जारी है....

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag