कनॉट प्लेस में तेज रफ्तार एसयूवी ने महिला को मारी टक्कर, FIR दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके में तेज रफ्तार एसयूवी ने 33 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके में तेज रफ्तार एसयूवी ने 33 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारी के अनुसार, दुर्घटना रविवार सुबह उस समय हुई, जब पूनम बजाज नाम की महिला कनॉट प्लेस के पालिका बाजार के पास सड़क पार कर रही थी। वहां एक सार्वजनिक शौचालय में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, तेज रफ्तार से आ रही इनोवा कार ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह हवा में उछल गई और छह फीट दूर सड़क पर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल महिला को ऑटो में आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची तो सड़क पर खून के छींटे पड़े मिले। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के कारण मरीज बयान देने की स्थिति में नहीं है।

कनॉट प्लेस पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (रैश ड्राइविंग) और 337 (चोट पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज की। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

calender
05 July 2022, 05:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो