Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Tuesday, 24 May 2022
बिहार : युवक की हत्या से सनसनी, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
Tuesday, 24 May 2022
बिहार में बढ़ते अपराध पर गुस्साये विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा
Wednesday, 27 April 2022
Big Breaking: 30 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे लालू यादव, RJD विधायकों की बैठक में हो सकते हैं शामिल, तेज प्रताप यादव ने इस्तीफे का किया है एलान
नई दिल्ली, 30 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे लालू यादव, RJD विधायकों की बैठक में हो सकते हैं शामिल, लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने बीते सोमवार को आरजेडी से इस्तीफे की बात कही है। उन्होंने यह जानकारी अपने ट्विटर के माध्यम से दिया
Wednesday, 27 April 2022
Tej Pratap Yadav: क्या तेज प्रताप यादव RJD छोड़ बनाएंगे अपनी अलग पार्टी? इस्तीफे का किया है एलान
पटना, लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव इन दिनों चर्चा में हैं।उन्होंने बीते सोमवार को आरजेडी से इस्तीफे की बात कही है। उन्होंने यह जानकारी अपने ट्विटर के माध्यम से दिया। जिसके बाद लालू परिवार में एक बार फिर से उत्तल पुथल मच गया है। तेज प्रताप यादव का कहना है कि वह इस्तीफा देने के लिए लालू यादव के आवास पर जाएंगे उसके बाद इस्तीफा सौंपेंगे।
Monday, 25 April 2022
दो बच्चों की मां को दे बैठा दिल, शादी के एक दिन पहले आखिरी बार मिलने गया, लेकिन घर लौटी लाश
मुंगेर, 25 अप्रैल (वेब वार्ता)। बिहार के मुंगेर जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या कर दी गई। मृतक
यहां के पहाड़पुर बड़ी गोविंदपुर का रहने वाला था। उसकी हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में
मातम है। गांव वाले दबी जुबान में प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात कर रहे हैं।
Saturday, 23 April 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर,पूछा-क्या आप लालू-राबड़ी के जंगलराज को भूल सकते हैं क्या?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 2 दिन के दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। उन्होंने बिहार के बीजेपी यूनिट के नेताओं के साथ बैठक की साथ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। उसके बाद अमित शाह स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोउत्सव कार्यक्रम पर दुलार (जगदीशपुर) के ऐतिहासिक मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने लाखों लोगों को संबोधित किया।
Tuesday, 19 April 2022
बिहार की Graduate Chai Wali ,लोगों से खूब मिल रही प्रशंसा
क्या आपने एमबीए चायवाला का नाम सुना है? नहीं सुना है, तो कोई बात नहीं। चायवाला का नाम तो सुना ही होगा,क्योंकि 2014 से चाय वाला शब्द तो हम सभी के कानों तक पहुंच ही गई है।
दरअसल,प्रियंका गुप्ता जो कि एक इकोनॉमिक्स ग्रेजुएट हैं अपने दो साल के कड़ी मेहनत के बाद उन्हें बैंक के प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नही मिल पाई, कोरोना के कारण भी उन्हें दो साल तक जॉब नहीं मिला। बाद में उन्होंने हार न मानते हुए पटना वूमंस कॉलेज के समीप एक चाय का स्टॉल लगाने का सोचा। फिर क्या, अपने मजबूत इरादों से वह एक मिसाल के तौर लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है। वह कहती है कुछ समय पहले मैं धूप में जाने से डरती थी लेकिन अब मैं पूरा दिन इस कड़कड़ाती गर्मी के बीच खड़ी रहती हूं।
Tuesday, 12 April 2022
बिहार बोचहां उपचुनाव: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- जनता ने उन्हें नहीं दिया जनादेश, जदयू राज्य में तीसरे स्थान की पार्टी
बोचहां उपचुनाव का मतदानशांतिपूर्ण तरीके से शाम 6 बजे समाप्त हो गया। शाम 5:00 बजे तक 57.83% मतदान रिकॉर्ड किया गया। बोचहां चुनाव का मुकाबला इस बार त्रिकोणीय है। एनडीए से बेबी कुमारी, राजद से अमर पासवान और वीआईपी से डॉक्टर संगीता कुमारी चुनावी मैदान में हैं। जिनमें कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
Tuesday, 12 April 2022
बिहार: नीतीश कुमार की जनसभा के दौरान फूटा पटाखा, अफरा-तफरी के बीच भागे लोग
दरअसल, नीतीश कुमार एक जन संवाद करने के लिए अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे थे इसी बीच एक युवक के द्वारा स्थल पर पटाखा फोड़ने की खबर सामने आई जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसकी पहचान नालंदा के ही इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सत्यारगंज निवासी 22 वर्षीय शुभम आदित्य के रूप में हुई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।