Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Friday, 24 February 2023
Russia-Ukraine war: रूस-यूक्रेन जंग को हुआ एक साल, आज ही के दिन पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर किया था हमला
रूस-यूक्रेन युद्ध को आज को एक साल पूरे हो चुके है। 24 फरवरी, 2022 को आज ही के दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की थी। हमले से पहले रूस ने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने का विरोध किया था। रूस का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो नाटो का नेतृत्व करने वाले देशों के सैन्य ठिकाने उसकी सीमा के पास पहुंच जाएंगे।
Tuesday, 21 February 2023
Russia: बाइडेन के कीव दौरे के एक दिन बाद पुतिन का संबोधन, कहा-हम बातचीत से हल चाहते है, लेकिन अमेरिका युद्ध का समाधान नहीं चाहता
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार देश की संसद संबोधित किया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की यूक्रेन यात्रा के ठीक एक दिन बाद पुतिन ने देश को संबोधित किया है। अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि रूस ने हमेशा बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश की है, लेकिन अमेरिका और पश्चिमी देश युद्ध का समाधान नहीं चाहते है। इस बीच उन्होंने देश के नागरिकों की सुरक्षा को अहम बताई है। साथ ही युद्ध के जुड़े कई एलान भी किए है।
Tuesday, 21 February 2023
Russia-Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दी तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी, रूस ने परमाणु सेना को किया अलर्ट
रूस और यूक्रेन के बीच करीब एक साल से जंग जारी है। 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन जंग को एक साल पूरा होने वाला है। बावजूद यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चीन को इस युद्ध से दूर रहने की चेतावनी दी है। जेलेंस्की ने कहा है कि चीन ने अगर रूस की मदद की तो तीसरा विश्वयुद्ध शुरू छिड़ सकता है। वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने अपनी परमाणु सेना को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है।
Monday, 20 February 2023
Joe Biden Visit To Kyiv: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव पहुंचे जो बाइडेन, क्या है इस यात्रा के पीछे की वजह?
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को अचानक से यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कीव में राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। रूस-यूक्रेन युद्ध के करीब एक साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली यूक्रेन यात्रा है। बता दें कि इससे पहले बाइडेन और जेलेंस्की मुलाकात पिछले साल 21 दिसंबर को वाशिंगटन डीसी में हुई थी।
Sunday, 15 January 2023
Russia-Ukraine war: रूस ने यूक्रेन पर तेज किए हमले, नौ लोगों की मौत, कई इलाकों में इमरजेंसी ब्लैकआउट
यूक्रेन पर रूसी हमले को एक साल होने वाला है, लेकिन दोनों देशों के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच रूस ने फिर से यूक्रेन पर हवाई हमले तेज कर दिए है। रूस ने यूक्रेन पर कई मिसाइलें दागी है। इसके बाद यूक्रेन के कई इलाकों में ब्लैकआउट और इमरजेंसी के हालात बन गए है।
Wednesday, 19 October 2022
रूस-यूक्रेन जंग के बीच पुतिन का बड़ा ऐलान, यूक्रेन में लगाया मार्शल लॉ
करीब सात महीने से चला आ रहा रूस यूक्रेन युद्ध अपने चरम पर है। यूक्रेन से लगातार मिल रही हार के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बड़ा ऐलान करते हुए यूक्रेन के चार प्रांतों में मार्शल लॉ यानी की सैन्य शासन लगा दिया है।
Thursday, 22 September 2022
जेलेंस्की ने रूस से यूक्रेन का एक-एक हिस्सा वापस लेने का किया संकल्प
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने विश्व समुदाय से रूस को उसके आक्रमण रवैये के लिए दंडित करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने रूस के कब्जे से यूक्रेन का एक-एक हिस्सा वापस लेने का संकल्प लिया।
Tuesday, 23 August 2022
यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने करीब 5,000 रूसी नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद मॉस्को के शीर्ष नेतृत्व और कुलीन वर्ग के लोगों समेत करीब 5,000 नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमने अपने सहयोगियों तथा साझेदारों के साथ मिलकर क्रेमलिन के अधिकारियों पर वीजा पाबंदियों समेत कई प्रतिबंध लगाए।
Sunday, 21 August 2022
रूस-यूक्रेन संघर्ष के छह महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ा जोखिम
रूस-यूक्रेन युद्ध के छह महीने पूरे होने के बीच यूरोपीय देशों में रूस से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने से कई छोटी एवं मझोली कंपनियां बंदी की कगार पर पहुंच गई हैं। इस वजह से बड़ी संख्या में लोगों के बेरोजगार होने का खतरा भी पैदा हो गया है।
Tuesday, 16 August 2022
Russia-Ukraine War: रूसी सेना की बमबारी में यूक्रेन के तीन लोगों की मौत, कई घायल
रूस-यूक्रेन युद्ध को करीब छह महीने का समय हो गया है। यह युद्ध थमने के बजाय आय दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस युद्ध में यूक्रेन के जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। वहीं रूस को भी इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। सोमवार को रूसी सेना की ओर से हुई गोलाबारी में तीन यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य घायल हो गए है।
Friday, 10 June 2022
जेलेंस्की ने पुतिन अन्य शीर्ष रूसी अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव, प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन और मॉस्को में कई अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों पर व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाने वाले एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं।