Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Tuesday, 12 April 2022
MLC चुनाव में भाजपा के रतनपाल सिंह ने सपा प्रत्याशी डॉ. कफील खान को हराया
Tuesday, 12 April 2022
सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सीट पर BJP की एकतरफा जीत
Tuesday, 12 April 2022
उत्तर प्रदेश MLC चुनाव: भाजपा का बजा डंका, सपा को मिली करारी हार
उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। भाजपा ने एक बार फिर से अपनी जीत का डंका बजा दिया है वहीं समाजवादी पार्टी को करारी हार मिली है। बता दें कि 36 सीटों के चुनाव में 33 सीटें भाजपा के खाते में गई थी 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी। जिसके बाद तमाम तरह की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है
Tuesday, 12 April 2022
उत्तर प्रदेश MLC मतगणना अपडेट: क्या है बलिया, वाराणसी ,आजमगढ़ और बाराबंकी का ताजा अपडेट
9 अप्रैल को हुए मतदान के बाद आज मतगणना करने की प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से ही शुरू हो गई है। 36 सीटों पर मतदान होना था लेकिन लेकिन 9 सीटों पर पहले ही बीजेपी ने निर्विरोध जीत लिया है। बाकी बचे सीटों पर मुकाबला सीधा बीजेपी और समाजवादी पार्टी में है। कुछ सीटें ऐसे भी हैं जहां पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि अब कुछ सीटों के परिणाम भी आने शुरू हो चुके हैं ।
गाज़ीपुर सीट से बीजेपी के विशाल सिंह चंचल ने जीत दर्ज की है। उनका मुकाबला सपा प्रत्याशी मदन यादव से था।
Friday, 08 April 2022
यूपी में बलात्कार की धमकी के मामले में हो गिरफ्तारी, मूकदर्शक ना बनें पुलिसः महिला आयोग
राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक खास समुदाय की महिलाओं को कथित तौर पर ‘बलात्कार की धमकी’ देने के मामले में एक महंत की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शुक्रवार को कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में मूकदर्शक नहीं बनी रह सकती है।
Friday, 08 April 2022
गरीबों की झुग्गी-झोपड़ी पर नहीं चलेगा बुल्डोजर, सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को गरीबों की झुग्गी-झोपड़ी और ठेलों पर बुल्डोजर नहीं चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बुल्डोजर सिर्फ माफियाओं, अपराधियों की काली कमाई वाली सम्पत्तियों और अवैध कब्जों पर ही चलाया जाए। मुख्यमंत्री का यह आदेश खास कर उन अफसरों के लिए है जो अपना नंबर बढ़ाने के चक्कर में हर जगह बुल्डोजर लेकर पहुंच जा रहे थे।
Thursday, 07 April 2022
UP: गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा
उत्तर प्रदेश के बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक ने गुरुवार को बताया कि गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के बाद से गोरखपुर और बस्ती जिले में ही नहीं बल्कि भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
Thursday, 07 April 2022
मदरसों में आधुनिक शिक्षा के लिए विकसित की जाएगी मोबाइल ऐप
उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा है कि मदरसों में आधुनिक शिक्षा देने के लिए मोबाइल ऐप विकसित की जाएगी और मदरसों में महापुरुषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन गाथा पढ़ाई जाएगी।
Wednesday, 06 April 2022
BJP की यात्रा देश-दुनिया के लिए आश्चर्य का विषयः CM Yogi
भारतीय जनता पार्टी छह अप्रैल को अपना 42वां स्थापना दिवस समारोह मना रही है। इसी क्रम में स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में भाजपा का ध्वज फहराया गया, शोभा यात्राएं निकाली गईं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विधानसभा मार्ग स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचकर भाजपा का ध्वज फहराया।
Wednesday, 06 April 2022
सपा विधायक नाहिद हसन के चाचा की अवैध जमीन पर चला योगी का बुलडोजर
समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन के सगे चाचा सरवर हसन द्वारा कब्जाई गई ग्राम सभा की 8 बीघा भूमि पर पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर जमीन को कब्जे में ले लिया हैं। जमीन पर उगाई गई गेहूं की फसल की प्रशासन ने नीलामी कराई।
Wednesday, 06 April 2022
Gorakhpur case: STF की जांच में कई खुलासे, मुर्तजा के निशाने पर थे पुलिसकर्मी
गोरखपुर कांड का आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी हमला करके गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे सिपाहियों की जान लेना चाहता था। इसका अंदाजा वायरल वीडियों से लगाया जा सकता है। जिसमें उसने धारदार हथियार से दो सिपाहियों पर कई वार किए थे।
Tuesday, 05 April 2022
मठ मंदिर भी नहीं है सुरक्षित, मदरसों को बंद करें योगीः स्वामी आनंद स्वरूप
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मियों पर हमले को लेकर हरिद्वार के संत समाज में आक्रोश है। संतों का कहना है कि गोरखनाथ मंदिर पर हमला हुआ है, जो सिर्फ शुरुआत है। आने वाले समय में मठ मंदिर भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। ऐसे में मदरसों को बंद करना चाहिए।
Tuesday, 05 April 2022
मुर्तजा को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, मानसिक तौर पर आंतकी हमले के लिए किया गया था तैयार
गोरखनाथ पीठ में पीएसी के जवानों पर हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर नए नए खुलासे हो रहे हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी मुर्तजा अब्बासी आतंकी हमले के लिए मानसिक तौर पर तैयार था और उसने लोन वुल्फ अटैक की कोशिश की.
Tuesday, 05 April 2022
UP: Ayodhya में बस पलटने से 3 यात्रियों मौत, 30 घायल
अयोध्या के कैंट कोतवाली थानाक्षेत्र के मुमताज नगर के नजदीक मंगलवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से सिद्धार्थनगर के लिए यात्रियों को ले जा रही बस ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गई। इस हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 30 यात्रियों के घायल होने की खबर है।