score Card

Alexa Feature : एलेक्सा में अब नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, अमेजन ने सेलिब्रिटी वॉयस फीचर को किया रिमूव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेजन ने अपने वर्चुअल एलेक्सा में से सेलिब्रिटी वॉयस फीचर को बंद कर दिया है। आने वाले दिनों में इसे दुनिया भर में रिमूव कर दिया जाएगा।

ऐलेक्सा का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेजन ने अपने वर्चुअल एलेक्सा में से सेलिब्रिटी वॉयस फीचर को बंद कर दिया है। आने वाले दिनों में इसे दुनिया भर में रिमूव कर दिया जाएगा। जिसके बाद यूजर्स एलेक्सा संचालित डिवाइस में इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे।

सेलिब्रिटी वॉयस फीचर को बंद करने के बाद आपको सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, सैमुअल एल. जैक्सन, मेलिया मैक्कार्थी और शकील ओ नील की आवाज को नहीं सुन सकेंगे।

अमेजन ने लिया फैसला

अमेजन ने एलेक्सा को साल 2013 में खरीद लिया था। जिसके बाद इसे पहली बार Dot, Echo Studio और Amazon Tap स्पीकर में इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन ने एलेक्सा ने सेलिब्रिटी वॉयस फीचर को हटाने का फैसला लिया है।

कंपनी के अनुसार तीस साल बाद अमेजन सेलिब्रिटी आवाजों को बंद कर रही है। यूजर्स सीमित समय के लिए इन आवाजों का उपयोग कर पाएंगे। साथ ही कंपनी ने बताया कि धनवापसी के लिए ग्राहकों को अमेजन की कस्टमर सर्विस टीम से संपर्क करना होगा।

क्यों लिया फैसला

एलेक्सा से सेलिब्रिटी वॉयस फीचर को हटाने का फैसला अमेजन ने क्योंकि इसे कुछ यूजर्स ही इस्तेमाल कर रहे थे। खबरों की माने तो कंपनी इस सेगमेंट पर काम कर रही है। इसलिए इसे हटाना का उद्देश्य इस पर री-वर्क भी हो सकता है। आपको बता दें कि यह फीचर पेड था।

इसकी शुरुआती कीमत 1 डॉलर थी। यूजर्स 1 डॉलर देकर अपनी पसंदी की सेलिब्रिटी आवाज में इसे खरीद सकते थे। बता दें अमेजन में साल 2019 में दुनिया भर में सेलिब्रिटी वॉयस फीचर को लॉन्च किया था।

calender
01 June 2023, 03:24 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag