Apple का सालाना टेक इवेंट शुरू, AirPods 3, Apple Watch 11, Watch Ultra हुए लॉन्च
Apple के Awe Dropping इवेंट में iPhone 17 सीरीज, Apple Watch 11, और AirPods Pro 3 लॉन्च किए गए. खासतौर पर AirPods Pro 3 में 8 घंटे बैटरी लाइफ, लाइव ट्रांसलेशन और बेहतर नॉइस कैंसलेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं. इस इवेंट को लेकर लोगों में भारी उत्साह था. Apple ने टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन में अपनी मजबूती फिर से साबित की है.

Apple event 2025 : टेक वर्ल्ड का सबसे चर्चित इवेंट और Apple का सालाना इवेंट आखिरकार शुरू हो गया है. इस बार Apple ने अपने लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज के साथ कई नए और उन्नत प्रोडक्ट्स पेश करने की तैयारी की है. इवेंट का सीधा प्रसारण कंपनी के कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वॉर्टर Apple Park से किया जा रहा है.
पिछले कुछ वर्षों में Apple पर नवाचार की कमी के आरोप लगे थे, इसलिए इस बार यूजर्स की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. सभी की निगाहें नए बदलावों और टेक्नोलॉजी अपग्रेड्स पर टिक गई हैं, जो कंपनी के भविष्य को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहे हैं. Apple के इस इवेंट से टेक प्रेमियों को नए स्मार्ट डिवाइसेज और बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो मोबाइल और स्मार्ट वियरेबल तकनीक में नई क्रांति ला सकते हैं.
इस इवेंट में iPhone 17, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max के साथ नया iPhone 17 Air भी लॉन्च होगा, जो Plus मॉडल की जगह लेगा. इसके अलावा, Apple Watch 11, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch SE 3 और AirPods Pro 3 को भी पेश किया जाएगा.
AirPods Pro 3 का शानदार लॉन्च और फीचर्स
आपको बता दें कि कंपनी ने सबसे पहले AirPods Pro 3 को लॉन्च किया. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक चलेंगे, जो म्यूजिक सुनने और कॉल के लिए बहुत उपयोगी है. इसकी कीमत लगभग 22 हजार रुपये रखी गई है. AirPods Pro 3 में लाइव ट्रांसलेशन फीचर दिया गया है, जिससे अलग-अलग भाषाओं का रियल टाइम अनुवाद किया जा सकता है. यह उन लोगों के लिए खास है जो विदेश यात्रा करते हैं या विभिन्न भाषाओं में बातचीत करते हैं.
इसके अलावा, AirPods Pro 3 में Apple के नए AI फीचर्स भी शामिल हैं, जो यूजर्स को पर्सनलाइज्ड और स्मार्ट एक्सपीरियंस देते हैं. नॉइस कैंसलेशन में भी काफी सुधार हुआ है और कंपनी का दावा है कि यह पिछले मॉडल से चार गुना बेहतर है.
लॉन्च इवेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह
इस इवेंट के लिए लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला. इवेंट शुरू होने से पहले ही यूट्यूब पर चार लाख से ज्यादा लोग लाइव देखने के लिए मौजूद थे. Apple का यूट्यूब चैनल 20 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के सबसे बड़े टेक चैनलों में से एक है. नए AirPods Pro 3 के साथ Apple ने यह साबित कर दिया है कि वह डिजाइन, क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और AI इंटीग्रेशन में हमेशा आगे रहता है.
यह इवेंट Apple के टेक्नोलॉजी में नवाचार और यूजर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए प्रोडक्ट्स को पेश करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ ये डिवाइस बाजार में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं.


