boAt ने बच्चों के लिए नई स्मार्टवॉच को किया लॉन्च, बिल्ट-इन कैमरे जैसे मिलेंगे फीचर्स

boat ने बच्चों के लिए boAt Wanderer Smart स्मार्टवॉच को मार्केट में पेश किया है। इसमें इमजेंसी के लिए SOS बटन दिया गया है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

boAt Wanderer Smart : स्मार्टवॉच पहनने का चलन तेजी से देश में बढ़ता जा रहा है। हर कोई स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच भी खरीद रहा है। बड़ी-बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां नए फीचर्स के साथ स्मार्टवॉच को मार्केट में लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में boAt ने boAt Storm Connect Plus को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने बच्चों के लिए भी अपनी नई वॉच को लॉन्च कर दिया है। इसका नाम boAt Wanderer Smart है।

अगर आप अपने बच्चों को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो ये प्यारा सा तोहफा दे सकते हैं। इसमें बिल्ट-इन कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें कॉलिंग फीचर दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच का डिजाइन भी बहुत अच्छा है।

boAt Wanderer Smart की कीमत

boat ने बच्चों के लिए boAt Wanderer Smart स्मार्टवॉच को मार्केट में पेश किया है। इसमें इमजेंसी के लिए SOS बटन दिया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 5,000 रुपये रखी है। आप इसे खरीदने के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं।

boAt Wanderer Smart के स्पेसिफिकेशन

boAt Wanderer Smart स्मार्टवॉच में 1.4 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। इसमें आईपी 68 रेटिंग दी गई है। स्मार्टवॉच का डिजाइन बहुत रगेड है। साथ ही इसमें यूजर्स को वीडियो कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं इसमें फोटो क्लिक के लिए 2 एमपी का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट 4जी सिम सपोर्ट भी मिलता है।

जिससे कि बच्चा हमेशा घर वालों से कनेक्टेड रहे। साथ ही कंपनी के इस वॉच में जीपीएस कनेक्टिविटी भी मिलता है। वॉच में 650mAh की बैटरी दी गई है और इसे सिंगल चार्ज करने पर दो दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

boAt Wanderer Smart के फीचर्स

boat की इस वॉच में स्टेप ट्रैकर, मल्टी-पपर्ज अलार्म और फाइंड माई वॉच सपोर्ट दिया गया है। साथ ही बच्चे स्कूल में क्लास के समय इसे बंद कर सकते हैं। इसमें वॉइस मॉनिटरिंग, अननॉन नंबर को ब्लॉक करने का फीचर भी दिया गया है। साथ ही यूजर्स इसमें टेक्स्ट मेसेज भी भेज सकते हैं।

calender
21 May 2023, 01:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो