Gmail इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है. हाल ही में एक टेक एक्सपर्ट ने दावा किया है कि Google अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल को बेहतर बनाने के लिए यूजर्स के ईमेल डेटा तक पहुंच बना सकता है. इस दावे के बाद कई लोगों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि Gmail में कुछ ऐसे स्मार्ट फीचर्स पहले से चालू रहते हैं, जिनकी वजह से निजी ईमेल और अटैचमेंट्स तक AI की पहुंच संभव हो सकती है.
क्या है नया दावा
इंजीनियरिंग यूट्यूबर और टेक एक्सपर्ट डैवरी जोन्स (Davery Jones) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए यह चेतावनी दी है. उनके अनुसार, Gmail यूजर्स पहले से ही AI ट्रेनिंग के लिए ऑप्ट-इन माने जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि Gmail यूजर्स के निजी ईमेल, डॉक्युमेंट्स और अटैचमेंट्स तक AI मॉडल को एक्सेस मिल सकता है, जिससे उन्हें ट्रेन किया जाता है.
जोन्स का कहना है कि यह एक गंभीर मुद्दा है और ज्यादातर यूजर्स को इसका अंदाजा तक नहीं होता. उन्होंने यह भी बताया कि AI से जुड़ी एक्सेस को पूरी तरह बंद करने के लिए यूजर्स को अलग-अलग जगह जाकर मैन्युअली सेटिंग्स बदलनी पड़ती हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Gmail के "Smart Features" और "Workspace Smart Features" यूजर्स के डेटा तक पहुंच बना सकते हैं. इन्हीं फीचर्स की मदद से Ask Gemini, ईमेल का ऑटोमैटिक सारांश, स्मार्ट रिप्लाई, सुझाव और Google Assistant जैसे टूल काम करते हैं. टेक जानकारों का मानना है कि ये सभी AI आधारित सुविधाएं यूजर्स के इनबॉक्स डेटा पर काफी हद तक निर्भर करती हैं. यही वजह है कि जब इन स्मार्ट फीचर्स को बंद किया जाता है, तो Gmail में AI से जुड़े कई विकल्प अपने आप सीमित हो जाते हैं.
Gmail में Smart Features कैसे बंद करें
गूगल का पक्ष
Google ने इन सभी आरोपों को साफ तौर पर खारिज किया है. कंपनी का कहना है कि Gmail यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल AI ट्रेनिंग के लिए नहीं किया जाता. Google के अनुसार, यूजर डेटा का उपयोग केवल फीचर्स को सही तरीके से चलाने और प्रोसेसिंग के लिए होता है.
हालांकि, कई साइबर सिक्योरिटी और प्राइवेसी एक्सपर्ट्स का मानना है कि Gemini जैसे AI फीचर्स जरूरत से ज्यादा दखल देने वाले हो सकते हैं. साथ ही Gmail की सेटिंग्स काफी जटिल हैं, जिससे आम यूजर्स को यह समझना मुश्किल हो जाता है कि उनका डेटा कहां और कैसे इस्तेमाल हो रहा है. First Updated : Wednesday, 07 January 2026