MG की सुपर इलेक्ट्रिक SUV ने मचााय धमाल, 555km की अनलिमिटेड रेंज, 728 hp, टेस्ला और BYD को दी सीधी चुनौती!

एमजी की धमाकेदार अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी IM6 जल्द ही भारतीय बाजार में धूम मचाने वाली है! कंपनी इसे इसी साल अक्टूबर में लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है. यह प्रीमियम ई-सयूवी Tesla Model Y, BYD Sealion 7, Hyundai Ioniq 5 और Kia EV6 जैसी दिग्गजों से सीधी टक्कर लेगी.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

एमजी मोटर इंडिया प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में धमाल मचाने की तैयारी कर रही है. कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी IM6 को इसी साल अक्टूबर के आसपास भारतीय बाजार में उतारने वाली है. यह पूरी तरह से इंपोर्टेड (फुल सीबीयू) मॉडल होगा और एमजी के सेलेक्ट आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा. अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब 60 लाख रुपये के आसपास रह सकती है, जो इसे Tesla Model Y, BYD Sealion 7, Hyundai Ioniq 5 और Kia EV6 जैसी दिग्गज इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ सीधी टक्कर में लाएगी.

यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर 2025 ऑटो एक्सपो में पहले ही शोकेस हो चुकी है और अब लॉन्च की तैयारियां तेज हो गई हैं. एमजी IM6 न केवल शानदार परफॉर्मेंस और लंबी रेंज देगी, बल्कि इसका कूपे-स्टाइल डिजाइन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी इसे सेगमेंट में अलग पहचान दिलाएगी.

555 किमी तक की शानदार रेंज और फास्ट चार्जिंग

IM6 के टॉप वेरिएंट में 800V की एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर दी गई है, जो 396kW तक की DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि 100kWh बैटरी मात्र 15 मिनट में 30% से 80% तक चार्ज हो जाती है. पावरट्रेन के विकल्पों में रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) वर्जन 408hp पावर और 500Nm टॉर्क के साथ आता है, जबकि ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) में 778hp पावर और 802Nm टॉर्क मिलता है. 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार RWD में 5.4 सेकंड और AWD में महज 3.4 सेकंड में पकड़ ली जाती है. WLTP रेटिंग के अनुसार RWD की रेंज 555 किमी और AWD की 505 किमी है. भारत में कौन सा कॉन्फिगरेशन आएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

कूपे क्रॉसओवर स्टाइल का आकर्षक डिजाइन

IM6 बिल्कुल सामान्य एसयूवी नहीं लगती, बल्कि यह एक स्टाइलिश कूपे क्रॉसओवर की तरह दिखती है. एयरोडायनामिक बॉडी, घुमावदार ग्लॉसी पैनल, बड़ी L-शेप LED हेडलाइट्स और रियर में फुल-विड्थ लाइट बार इसके प्रमुख हाइलाइट्स हैं. इंटीरियर में 26.3 इंच का पैनोरमिक स्क्रीन सेटअप और अतिरिक्त 10.5 इंच की वर्टिकल स्क्रीन दी गई है. ग्लोबल वर्जन में अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज LiDAR, NVIDIA Orin X और Qualcomm Snapdragon 8295 चिप स्टैंडर्ड हैं, जो ADAS और इंटेलिजेंट फीचर्स को मजबूत बनाते हैं.

स्टारलाइट 560 SUV की भी आने वाली है एंट्री

एमजी 2026 में एक और रोमांचक मॉडल स्टारलाइट 560 SUV लॉन्च करने वाली है. यह प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और प्योर इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन में आएगी. 5-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन के साथ यह महिंद्रा XUV7XO, XEV 9S, टाटा हैरियर और हैरियर EV जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी. इसकी टेस्टिंग भारत में शुरू हो चुकी है और यह मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नई पावरहाउस साबित हो सकती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag